Get App

Muhurat Trading 2025: 20 या 21 अक्टूबर, किस दिन होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

Muhurat Trading 2025: दिवाली का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर यानी सोमवार को मनाया जाएगा। हालांकि सोमवार को स्टॉक मार्केट दिन भर आम कारोबारी दिनों की ही तरह खुला है जबकि दिवाली के मौके पर सिर्फ मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ही स्टॉक मार्केट खुलता है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग आम कारोबारी दिनों की ही तरह दिन भर होगा?

Curated By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 18, 2025 पर 7:34 AM
Muhurat Trading 2025: 20 या 21 अक्टूबर, किस दिन होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?
Muhurat Trading 2025: इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग दोपहर 1:45 बजे से लेकर 2:45 बजे तक यानि कि एक घंटे की है।

Muhurat Trading 2025: इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर यानी सोमवार को पड़ रहा है लेकिन स्टॉक मार्केट इसका जश्न अगले दिन यानी 21 अक्टूबर मंगलवार को मनाएगा। 20 अक्टूबर को आम कारोबारी दिनों की ही तरह स्टॉक मार्केट में कारोबार होगा जबकि 21 अक्टूबर को एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हालांकि इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग में बड़ा बदलाव होने वाला है क्योंकि BSE और NSE पर आमतौर पर शाम को होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग इस बार दोपहर में होगी। इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग दोपहर 1:45 बजे से लेकर 2:45 बजे तक यानि कि एक घंटे की है। इसके अलावा, दोपहर 1:30 से 1:45 तक प्री-ओपन सेशन भी रहेगा, जिससे ट्रेडर्स ट्रेडिंग के लिए तैयारी कर सकेंगे।

बता दें कि 20 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में सामान्य रूप से कारोबार होगा। फिर अगले दिन 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ही सिर्फ मार्केट खुला रहेगा। उसके अगले दिन 22 अक्टूबर को दिवाली बलि प्रतिपदा के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगा। फिर 23 अक्टूबर को ही सामान्य रूप से इक्विटी मार्केट में कारोबार होगा।

Muhurat Trading 2025: आखिर क्यों शाम की बजाय इस बार दोपहर को?

मार्केट के जानकारों के मुताबिक इस बार शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग में बदलाव की वजह कार्तिक अमावस्या तिथि के खत्म होने का वक्त है। दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है और इस बार कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे खत्म होगी। ऐसे में मुहूर्त ट्रेडिंग की नई ​टाइमिंग इसी तिथि के हिसाब से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें