Indians in the Russian Army: भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सेना में भर्ती किए गए भारतीय नागरिकों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, रूसी सेना में भर्ती 227 भारतीय नागरिकों में से अब तक 51 की मौत हो चुकी है। जबकि 139 भारतीयों को रूसी सेना से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे भारत लौटने की प्रक्रिया में हैं। बाकी भारतीय नागरिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए भारत लगातार रूस के संपर्क में है।
