Mukul Agrawal के पोर्टफोलियो में 4 नए मेहमान, दो शेयरों ने 267% बढ़ाया निवेश

Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में काफी बदलाव हुआ है। उन्होंने दिसंबर तिमाही में चार अपने पोर्टफोलियो में चार नए शेयर जोड़े हैं। ये सभी शेयर अलग-अलग फील्ड के हैं। इन चारों शेयरों में हाल-फिलहाल में काफी तेजी रही है लेकिन एक शेयर तो ऐसे है जिसने 10 ही महीने में निवेश 267 फीसदी बढ़ा दिया और एक शेयर ऐसा है जिसने ढाई गुना से अधिक निवेश बढ़ा दिया

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 11:02 PM
Story continues below Advertisement
मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में स्ट्राइड्स फार्मा साइंस (Strides Pharma Science), ट्रांसपेक (Transpek), प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes) और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management) जुड़े हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में काफी बदलाव हुआ है। उन्होंने दिसंबर तिमाही में चार अपने पोर्टफोलियो में चार नए शेयर जोड़े हैं। ये सभी शेयर अलग-अलग फील्ड के हैं। इन चारों शेयरों में हाल-फिलहाल में काफी तेजी रही है लेकिन एक शेयर तो ऐसा है जिसने 10 ही महीने में निवेश 267 फीसदी बढ़ा दिया और एक शेयर ऐसा है जिसने ढाई गुना से अधिक निवेश बढ़ा दिया। मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में स्ट्राइड्स फार्मा साइंस (Strides Pharma Science), ट्रांसपेक (Transpek), प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes) और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management) जुड़े हैं। इन कंपनियों के दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से इसका खुलासा हुआ है।

    Strides Pharma Science

    सॉफ्ट जिलेटिन कैप्सूल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के 14 लाख शेयर हैं जो कंपनी की 1.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। यह होल्डिंग करीब 96.1 करोड़ रुपये की है। अभी यह शेयर 685.75 रुपये पर है। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 21 मार्च 2023 को यह एक साल के निचला स्तर 268.40 रुपये पर था। इसके बाद 10 महीने में ही यह 174 फीसदी उछलकर 05 जनवरी 2024 को एक साल के हाई 735.20 रुपये पर पहुंच गया।


    Multibagger Stocks: 10 साल में ₹48000 बने एक करोड़, अब फिर तेजी का रुझान, अभी तो एक्स्ट्रा मुनाफे का भी मौका

    Transpek Industry

    दिसंबर तिमाही में मुकुल अग्रवाल का दिल सल्फर और क्लोरीन से जुड़े हरसंभव प्रकार के प्रोडक्ट बनाने वाली ट्रांसपेक इंडस्ट्री पर भी आया। उन्होंने इसके 1,18,578 शेयर खरीदे जिसकी वैल्यू मौजूदा भाव के हिसाब से 22.8 करोड़ रुपये है। ट्रांसपेक में मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी 2.1 फीसदी है। इसके शेयर अभी 1926.90 रुपये पर हैं। पिछले साल 29 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1440 और 9 जून 2023 को एक साल के हाई 2287 रुपये पर था।

    Rekha Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव, एक शेयर ने तो 11 महीने में ही 4 गुना बढ़ाया है पैसा

    Prakash Pipes

    हाई क्वालिटी के पीवीसी पाइप्स और फिटिंग्स बनाने वाली प्रकाश पाइप्स के मल्टीबैगर शेयर ने मुकुल अग्रवाल को भी आकर्षित कर लिया। दिसंबर तिमाही में उन्होंने इसकी 2.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। उनके पास इसके 27.4 करोड़ रुपये के 6 लाख शेयर हैं। अभी यह शेयर 455.75 रुपये पर है। पिछले साल 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 134.30 रुपये पर था। इस लेवल से 10 महीने में यह 267 फीसदी से अधिक उछलकर 12 जनवरी 2024 को एक साल के हाई 492.95 रुपये पर पहुंच गया।

    Yes Bank में 16% का उछाल, चुनावी साल में नतीजे से पहले ऐसा रहा है रुझान, चार्ट पर ये है स्थिति

    Nuvama Wealth Management

    नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट में मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी 1.4 फीसदी है। इसकी वैल्यू करीब 175.3 करोड़ रुपये की है। उनके पोर्टफोलियो में इसके 5 लाख शेयर हैं। इसके शेयर अभी 3508.45 रुपये के भाव पर हैं। पिछले साल 5 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 2111 रुपये पर था। इसके बाद 3 महीने में यह करीब 79 फीसदी उछलकर 15 जनवरी 2024 को एक साल के हाई 3,772.40 रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।