Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में काफी बदलाव हुआ है। उन्होंने दिसंबर तिमाही में चार अपने पोर्टफोलियो में चार नए शेयर जोड़े हैं। ये सभी शेयर अलग-अलग फील्ड के हैं। इन चारों शेयरों में हाल-फिलहाल में काफी तेजी रही है लेकिन एक शेयर तो ऐसा है जिसने 10 ही महीने में निवेश 267 फीसदी बढ़ा दिया और एक शेयर ऐसा है जिसने ढाई गुना से अधिक निवेश बढ़ा दिया। मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में स्ट्राइड्स फार्मा साइंस (Strides Pharma Science), ट्रांसपेक (Transpek), प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes) और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management) जुड़े हैं। इन कंपनियों के दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से इसका खुलासा हुआ है।
