Mukul Agrawal Portfolio से इस स्टॉक की विदाई, खरीदारी के माहौल में भी 5% टूट गया शेयर

Mukul Agrawal Portfolio: मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की करारी शिकस्त के बाद घरेलू मार्केट में बहार छा गई लेकिन मुकुल अग्रवाल ने इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो से निकाला तो यह गहरे लाल हो गया। बिकवाली के दबाव में यह 5% से अधिक टूट गया। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 11:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mukul Agrawal Portfolio: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने रियल एस्टेट डेवलपर Ajmera Realty & Infra India में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी तो आज यह धड़ाम हो गया।

Mukul Agrawal Portfolio: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो से रियल एस्टेट डेवलपर अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया की विदाई हुई तो इसके शेयर धड़ाम हो गए। एक तरफ अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की करारी शिकस्त पर आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1700 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 14 अगस्त के बाद फिर 24400 के पार पहुंचा तो दूसरी तरफ अजमेरा रियल्टी के शेयर 5% से अधिक टूट गए। मुकुल ने बिकवाली ऐसे समय में की है, जब 3 नवंबर को पेश रिजल्ट में कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू तेजी से बढ़ा लेकिन मार्जिन में गिरावट आई।

आज बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी भी शेयरों को संभाल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 4.83% की गिरावट के साथ ₹133.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.47% टूटकर ₹133.05 (Ajmera Realty Share Price) तक आ गया था।

किसने खरीदे Mukul Agrawal के बेचे हुए Ajmera Realty के शेयर?


दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने रियल एस्टेट डेवलपर अजमेरा रियल्टी एंड इँफ्रा इंडिया में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। उन्होंने ओपन मार्केट में कंपनी की 1.93% पेड-अप इक्विटी कैपिटल के बराबर 37.97 लाख शेयर ₹53.4 करोड़ में बेच दी। ये सभी शेयर एवरेट फूड प्रोडक्ट्स ने ₹140.75 के भाव पर हासिल किए।

बुधवार 4 नवंबर को अजमेरा रियल्टी के शेयरों की और भी बड़ी डील हुई। सेलो पेन्स एंड स्टेशनरी ने प्रति शेयर ₹141 के भाव पर वैल्यूक्वेस्ट इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स से ₹35.25 करोड़ में 25 लाख शेयर (1.27% होल्डिंग) हासिल की तो गोपानी गुणवंत ने भी प्रति शेयर ₹139.56 के भाव पर ₹20.09 करोड़ में 14.4 लाख शेयर (0.73% हिस्सेदारी) खरीद ली।

कैसी है सेहत

अजमेरा रियल्टी के लिए सितंबर 2026 तिमाही धमाकेदार रही। चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंसालिडेटेड लेवल पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 55.15% बढ़कर ₹48.47 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 44.70% उछलकर ₹316.96 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का परफॉरमेंस मिला-जुला रहा और ईबीआईटीडीए 40.73% बढ़कर ₹81.58 करोड़ पर पहुंचा लेकिन ईबीआईटीडीए मार्जिन 26.47% से 25.74% पर आ गया।

अब शेयरों की बात करें तो अजमेरा रियल्टी ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल बीएसई पर 6 नवंबर 2025 को यह एक साल के हाई लेवल ₹215.86 पर था, जिससे 4 महीने में यह 54.55% टूटकर 30 मार्च 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹98.10 पर आ गया।

Nifty लंबे इंतजार बाद 24400 के पार, 5 वजहों से Sensex भागा 1700 प्वाइंट्स ऊपर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।