Mukul Agrawal Portfolio के इस शेयर पर HDFC MF का आया दिल, 9% उछलकर पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

Mukul Agrawal Portfolio: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में शामिल एक शेयर पर एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का भी दिल आ गया। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सोमवार को इस स्टॉक में करीब 2 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। इस खरीदारी का आज शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा और शेयर 9 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। चेक करें कि क्या यह शेयर आपके भी पोर्टफोलियो में है?

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल की बात करें तो तो उनकी Pearl Global में 3.44 फीसदी हिस्सेदारी है।

Mukul Agrawal Portfolio: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में शामिल एक शेयर पर एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का भी दिल आ गया। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सोमवार को इस स्टॉक में करीब 2 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। इस खरीदारी का आज शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा और यह 9 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। यहां बात हो रही है रेडीमेड कपड़े तैयार कर निर्यात करने वाली पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज ( Pearl Global Industries) की। इसके शेयर आज BSE पर 9.47 फीसदी की बढ़त के साथ 832.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 11.11 फीसदी उछलकर 844.50 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

किस भाव पर शेयर खरीदे HDFC MF ने

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सोमवार को ब्लॉक डील्स के जरिए पर्ल ग्लोबल में 2 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 731 रुपये के औसत भाव पर इसके 4.47 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। एक्सचेंजों पर मौजूदा डिटेल्स के मुताबिक संजीव धीरेशभाई शाह ने इसके 2.77 लाख शेयर बेचे हैं। जून 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 7.5 फीसदी थी। सोमवार को कंपनी ने क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू भी लॉन्च किया जिसके लिए फ्लोर प्राइस 748.68 रुपये है। हालांकि अभी तक यह नहीं तय हुआ है कि क्यूआईपी के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा। मुकुल अग्रवाल की बात करें तो तो उनकी इस कंपनी में 3.44 फीसदी हिस्सेदारी है।


एक साल में कैसी रही Pearl Global की चाल

पर्ल ग्लोबल के शेयर पिछले साल 17 जुलाई 2023 को 293.25 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से एक साल में यह करीब 183 फीसदी उछलकर आज 16 जुलाई 2024 को 829.45 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड ऊंचाई स्तर है।

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे Apple के शेयर, इस तकनीक के कारण ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

Bharti Hexacom Shares: लिस्टिंग के तीन ही महीने में आईपीओ निवेशकों का पैसा डबल, अब क्या करें?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।