Get App

5 साल में 1,500% चढ़ा यह ज्वैलरी शेयर, अब बोनस शेयर के साथ स्टॉक स्प्लिट का किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

Kenvi Jewels Shares: जेम्स एंड ज्वैलरी सेगमेंट में कारोबार करने वाली कंपनी केन्वी जेम्स के शेयरों में शुक्रवार 12 मई को 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा और यह 118..40 रुपये के भाव पर बंद हुए। यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब कंपनी ने बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने के साथ-साथ शेयरों के विभाजन (Stock Split) का ऐलान किया

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 13, 2023 पर 6:18 PM
5 साल में 1,500% चढ़ा यह ज्वैलरी शेयर, अब बोनस शेयर के साथ स्टॉक स्प्लिट का किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट
Kenvi Jewels ने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 1,491.40% का बंपर मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Kenvi Jewels Shares: जेम्स एंड ज्वैलरी सेगमेंट में कारोबार करने वाली कंपनी केन्वी जेम्स के शेयरों में शुक्रवार 12 मई को 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा और यह 118.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों को बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने के साथ-साथ शेयरों के विभाजन (Stock Split) करने के लिए रिकॉर्ड डेट के लिए मंजूरी दी है। बता दें कि कंपनी योग्य शेयरधारकों को 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। वहीं शेयरों का 1:10 के अनुपात में विभाजन यानी स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा।

केन्वी ज्वेल्स ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 मई 2023 की तारीख रिकॉर्ड डेट के रूप में तय की है। यह रिकॉर्ड डेट 2 उद्देश्यों के लिए तय किया गया है। पहला- कंपनी के प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित करना। वहीं दूसरा- 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के लिए।"

Kenvi Jewels शेयर बाजार की उन कुछ खास कंपनियों में से एक है, जिसने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इसके अलावा यह इस साल के मल्टीबैगर शेयरों में से भी एक है। साल 2023 की शुरुआत से अबतक यह शेयर करीब 191.63% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें