Multibagger Penny Stock: दो साल में ₹1 लाख बना ₹69 लाख, कंपनी के एक एलान से शेयर पहुंचे अपर सर्किट पर

Multibagger Penny Stock: स्टॉक मार्केट में कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो ताबड़तोड़ निवेशकों की झोली भरते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक है पैकेज्ड फूड्स इंडस्ट्री का, जिसके शेयरों ने निवेशकों को महज दो साल में 6856 फीसदी रिटर्न दे दिया है यानी कि महज दो साल में निवेशकों के एक लाख रुपये का निवेश 69 लाख रुपये से अधिक हो गया

अपडेटेड Apr 29, 2025 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
आयुष वेलनेस के शेयर दो साल पहले 17 अप्रैल 2023 को महज 1.25 रुपये के भाव पर था। अब यह 86.95 रुपये के भाव पर है यानी कि महज दो साल में निवेशकों के एक लाख रुपये 6856 फीसदी उछलकर 69.56 लाख रुपये की पूंजी बन गई।

Multibagger Penny Stock: पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री की कंपनी आयुष वेलनेस के शेयरों ने निवेशकों को रॉकेट की स्पीड से अमीर बनाया है और महज दो साल में ही उनके निवेश किए हुए 1 लाख रुपये 69 लाख रुपये से अधिक की पूंजी बन गई। आज की बात करें तो आयुष वेलनेस के एक ऐलान पर शेयर उछलकर अपर सर्किट पर चल गए। आज बीएसई पर यह 2 फीसदी की तेजी के साथ 86.95 रुपये के भाव (Aayush Wellness Share Price) पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है। करीब दो साल पहले यह महज 1.25 रुपये के भाव पर था।

क्या ऐलान किया है Aayush Wellness ने?

वर्ष 1989 में बनी आयुष वेलनेस हेल्थ और वेलनेस सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। सोमवार को कंपनी ने ऐलान किया है कि मुंबई के विरार में इसने अपना पहला हेल्थकेयर सेंटर खोला है। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की ई संजीवनी नेशनल टेलीमेडिसिन सर्विस से प्रेरित होकर आयुष वेलनेस ने हेल्थ एटीएम लगाया है, जहां 2-3 मिनट में कई डाइग्नॉस्टिक टेस्ट हो सकेंगे, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड मेंटेन हो सकेंगे और टेलीमेडिसिन की सुविधाएं भी बढ़ेंगी। कंपनी की योजना पहले चरण में ₹25 करोड़ निवेश करने की है और फिर इसके बाद कारोबारी जरूरतों के आधार पर निवेश का फैसला लिया जाएगा।


दो साल में निवेशकों के ₹1 लाख बने ₹69.56 लाख

आयुष वेलनेस के शेयर दो साल पहले 17 अप्रैल 2023 को महज 1.25 रुपये के भाव पर था। अब यह 86.95 रुपये के भाव पर है यानी कि महज दो साल में निवेशकों के एक लाख रुपये 6856 फीसदी उछलकर 69.56 लाख रुपये की पूंजी बन गई। पिछले साल 29 अक्टूबर 2024 को कंपनी ने 1:2 के रेश्यो में बोनस का ऐलान किया था जिसकी एक्स-डेट 26 दिसंबर 2024 थी। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों में तोड़ने यानी स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट 5 अगस्त 2024 थी। पिछले साल 23 दिसंबर 2024 को यह एक साल के हाई 138.24 रुपये (एडजस्टेड प्राइस) और 28 मई 2024 को एक साल के निचले स्तर 14.63 रुपये (एडजस्टेड प्राइस) पर था।

Gensol Engineering Shares: ईडी की कार्रवाई से घबराए निवेशक, 5% टूटकर लोअर सर्किट पर शेयर, 94% पूंजी साफ

Goldman Sachs को पछाड़ देगा HDFC Bank? अब बस इतना ही है मार्केट कैप में फर्क

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।