Multibagger Stock Picks : बाजार के टेक्निकल्स पर बात करने के लिए JM Financial के डायरेक्टर & हेड रिसर्च राहुल शर्मा जुड़े हैं। राहुल ने कहा की बैंकिंग सेक्टर में लंबे समय से दबाव दिख रहा है। इस सेक्टर में कहीं से लीडरशिप भी उभर कर नहीं आ रही है। ये एक बड़ी दिक्कत है। एचडीएफसी बैंक 1600 रुपए के आसपास संघर्ष कर रहा है। पीएसयू बैंकों में भी कहीं लीडरशिप आती नहीं दिख रही है। अभी बैंक निफ्टी में दबाव बना रहेगा। बैंक निफ्टी में बिकवाली की रणनीति लेकर चला जा सकता है। 49800 का स्तर टूटने पर बैंक निफ्टी में और बिकवाली आएगी और इसमें 500 या 1000 अंकों की और गिरावट देखने को मिल सकती है। बैंकिंग इंडेक्स में उछाल पर बिकवाली का नजरिया रखना चाहिए। व्यक्तिगत शेयरों की बात करें को निजी बैंकों में एचडीएफसी बैंक और इंडस इंडबैंक में राहुल की बिकवाली की रणनीति अपनाने की सलाह है। वहीं, सरकारी बैंकों में एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा में शॉर्ट सौदे लेने की सलाह है।
