HAL Shares: निवेशकों को मिलेगा ₹13 रुपये का तगड़ा डिविडेंड, शेयरों में इतनी तेजी का दिख रहा दम

HAL Investment Strategy: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड मिलने वाला है जिसका रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुका है। इसके अलावा कंपनी ने शेयर कैपिटल एलोकेशन को 600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 700 करोड़ रुपये करने का भी ऐलान किया। इस दोनों का इसके शेयरों की चाल पर असर दिख सकता है

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 8:52 AM
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं और कुछ दिनों पहले यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

HAL Investment Strategy: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड मिलने वाला है जिसका रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुका है। इसके अलावा कंपनी ने शेयर कैपिटल एलोकेशन को 600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 700 करोड़ रुपये करने का भी ऐलान किया। इस दोनों का इसके शेयरों की चाल पर असर दिख सकता है। फिलहाल BSE पर यह 5283 रुपये के भाव (HAL Share Price) पर है। इस साल यह 88 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1,767.95 रुपये पर थे और इस लेवल से करीब 216 फीसदी उछलकर 19 जून 2024 को यह 5,585.65 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

डिविडेंड के लिए HAL ने क्या रिकॉर्ड डेट किया है फिक्स

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 13 रुपये के फाइनल डिविडेंड की मंजूरी दी है। इस डिविडेंड के लिए 21 अगस्त 2024 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। इसे उनके खाते में 30 दिनों के भीतर क्रेडिट किया जाएगा। वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी पहले ही हर शेयर पर 22 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांट चुकी है।


ब्रोकरेज का ये है रुझान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुए हैं और कुछ दिनों पहले यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी जरूर आई है लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने इसे होल्ड रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक सरकार जिस तरह से स्वदेशी पर जोर दे रही है, उससे इसकी मांग मजबूत बनी रहने वाली है। इसका ऑर्डर बुक मजबूत है और आने वाले पांच साल में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर पाइपलाइन में है। इसके मुनाफा कमाने की क्षमता में स्केल और ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते सुधार की गुंजाइश है। एक और ब्रोकरेज फर्म आईसीसीआई डायरेक्ट ने इसके मजबूत ऑर्डर बुक और क्षमता विस्तार के जरिए देशी-विदेशी मार्केट में बढ़ते दबदबे के चलते खरीदारी की रेटिंग दी है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इसका टारगेट प्राइस 5700 रुपये फिक्स किया है।

जियो ने बिहार और बंगाल में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम खरीदने पर खर्च किए 973.63 करोड़ रुपये

Titagarh Rail के शेयरों में ब्लॉक डील, ब्लैकरॉक ने खरीदे 9.46 लाख शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।