Get App

मुनाफा घटा 92%, शेयर 69% नीचे, पांच साल में 7 गुना पैसा बढ़ाने वाले स्टॉक में प्रमोटर की बढ़ी हिस्सेदारी

Multibagger stock: इस स्टॉक ने पांच साल में निवेशकों का पैसा 7 गुना बढ़ाया है। अब कंपनी में प्रमोटर ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। हालांकि दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 92% गिरा था और शेयर भी एक साल के हाई से 69% नीचे है। अब चेक करें कि क्या यह आपके पोर्टफोलियो में है और इसकी सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 9:02 AM
मुनाफा घटा 92%, शेयर 69% नीचे, पांच साल में 7 गुना पैसा बढ़ाने वाले स्टॉक में प्रमोटर की बढ़ी हिस्सेदारी
Rathi Steel and Power ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि पीसीआर होल्डिंग्स ने ओपन मार्केट से ₹85,06,30,030 रुपये में कंपनी के 45 हजार शेयर खरीदे हैं और इसकी हिस्सेदारी 0.21 फीसदी बढ़ गई है।

Multibagger stock: राठी स्टील एंड पावर (Rathi Steel and Power) की प्रमोटर पीसीआर होल्डिंग्स (पूर्व नाम अर्चित सिक्योरिटीज) ने कंपनी में अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसका असर आज राठी स्टील एंड पावर के शेयरों पर दिख सकता है। पिछले पांच साल में इसने करीब 664 फीसदी रिटर्न दिया है यानी कि निवेशकों की पूंजी 7 गुना से अधिक बढ़ी है। फिलहाल बीएसई पर यह 29.69 रुपये के भाव पर है जो शुक्रवार 21 मार्च को इसका क्लोजिंग प्राइस है। इस साल राठी स्टील एंड पावर के शेयर करीब 26 फीसदी कमजोर हुए हैं।

Rathi Steel and Power में कितनी बढ़ी PCR Holdings की होल्डिंग्स

राठी स्टील एंड पावर ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि पीसीआर होल्डिंग्स ने ओपन मार्केट से ₹85,06,30,030 रुपये में कंपनी के 45 हजार शेयर खरीदे हैं और इसकी हिस्सेदारी 0.21 फीसदी बढ़ गई है। दिसंबर 2024 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से कंपनी में प्रमोटर्स की 40.32% और विदेशी निवेशकों की 8.94 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं अर्चित सिक्योरिटीज (अब पीसीआर होल्डिंग्स) की हिस्सेदारी 25.20 फीसदी थी।

कैसी है कारोबारी सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें