Get App

Multibagger Stock: 4 साल में 1440% का तगड़ा रिटर्न, कंपनी ने Puma Sports India के साथ किया है एग्रीमेंट

Multibagger Stock: पिछले एक महीने में एक्टिव क्लोथिंग कंपनी के शेयरों में 38 फीसदी की शानदार तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 40 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 18 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसने 113 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 11:02 PM
Multibagger Stock: 4 साल में 1440% का तगड़ा रिटर्न, कंपनी ने Puma Sports India के साथ किया है एग्रीमेंट
Active Clothing Co Share Price: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो एक्टिव क्लोथिंग कंपनी लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Active Clothing Co Share Price: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो एक्टिव क्लोथिंग कंपनी लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में ही तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आज 17 अक्टूबर को 4.17 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 142.46 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 221 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 150.43 रुपये और 52-वीक लो 64.64 रुपये है।

Active Clothing का कारोबार

एक्टिव क्लोथिंग कंपनी मल्टी-नेशनल कंपनियों को शामिल करके अपने कस्टमर बेस का विस्तार कर रही है। इसने टी-1 सप्लायर के रूप में प्यूमा स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मैन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

2002 में स्थापित एक्टिव क्लोथिंग कंपनी रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री में एक प्रमुख कंपनी है, जो मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग दोनों में लगी हुई है। कंपनी पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बेबीवियर के लिए कपड़े तैयार करती है। कंपनी फ्लैट-निट स्वेटर, आउटरवियर जैकेट और सर्कुलर निट टी-शर्ट, स्वेटशर्ट और जॉगर्स के लिए पॉपुलर है। इसने खुद को एक लीडिंग इंटीग्रेटेड अपेरल मैन्युफैक्चरर और डिजाइनर के रूप में स्थापित किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें