Multibagger Stock : कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला 832.40 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, 10 सालों में 3970% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Multibagger Stock : सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को हाल ही में 832.40 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर भी मिला है। आज 28 सितंबर को कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 713.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले 10 सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 3970 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 9:51 PM
अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Ahluwalia Contracts India Ltd के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock : अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (Ahluwalia Contracts India Ltd) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने कम समय में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को हाल ही में 832.40 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर भी मिला है। आज 28 सितंबर को कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 713.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले 10 सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 3970 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।

    कंपनी को मिला 832.40 करोड़ रुपये का ऑर्डर

    भारत की लीडिंग EPC कंपनी अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड ने बताया कि उसे मैक्स हेल्थ केयर ग्रुप से 832.40 करोड़ रुपये के दो बड़े ऑर्डर मिले हैं। पहला ऑर्डर 215.46 करोड़ रुपये का है। इसमें EPC आधार पर होमट्रेल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (मैक्स हेल्थ केयर ग्रुप) के लिए SAS नगर, मोहाली (पंजाब) में मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का कंस्ट्रक्शन किया जाना है। इस ऑर्डर को 21 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।


    दूसरा ऑर्डर 616.94 करोड़ रुपये का है। इसमें मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट से EPC आधार पर सेक्टर-56, गुरुग्राम (हरियाणा) में मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का कंस्ट्रक्शन किया जाना है। इसे 27 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

    ऑर्डर बुक अपडेट

    30 जून 2023 तक कंपनी के पास 18,412.5 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है। मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान ऑर्डर फ्लो अब तक 5,259.50 करोड़ रुपये है। आज तक के ऑर्डरों को मिलाकर कंपनी की ऑर्डर बुक 19,444.48 करोड़ रुपये है।

    कंपनी के बारे में

    कंपनी इंजीनियरिंग और कॉन्ट्रैक्ट कंस्ट्रक्शन में लगी हुई है। यह भारत में क्लाइंट्स के लिए आधुनिक इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स प्रदान करती है। इसके अलावा, कंपनी के पास सरकारी और निजी ग्राहकों के लिए रेसिडेंशियल, कमर्शियल, पावर प्लांट, अस्पताल, होटल, आईटी पार्क, मेट्रो स्टेशन और डिपो आदि पर काम करने का अनुभव है। कंपनी का मार्केट कैप 4,782.24 करोड़ रुपये है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।