Get App

Multibagger Stock : 3 सालों में 460% रिटर्न, आशीष कचोलिया ने भी किया है निवेश

पिछले 6 महीने में Bharat Bijlee के शेयरों में 43 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 60 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में निवेशकों को करीब 100 फीसदी का मुनाफा हुआ है। वहीं, पिछले 3 सालों में इसने 460 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 07, 2023 पर 9:42 PM
Multibagger Stock : 3 सालों में 460% रिटर्न, आशीष कचोलिया ने भी किया है निवेश
अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जैसे कॉर्पोरेट एक्शन के चलते कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं।

Multibagger Stock : कई निवेशक ऐसे होते हैं जो स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते हैं और इसी आधार पर निवेश से जुड़े फैसले लेते हैं। अगर आप भी यह तरीका अपनाते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। स्मॉल कैप स्टॉक भारत बिजली (Bharat Bijlee) ने कोविड महामारी के बाद अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास भी इस कंपनी के शेयर हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 4.46 फीसदी की तेजी देखी गई और स्टॉक 3,850 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

भारत बिजली में आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

Q1FY24 में भारत बिजली लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार आशीष कचोलिया के पास कंपनी के 1,01,350 शेयर हैं, जो कि 1.79 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। आशीष कचोलिया पिछली पांच तिमाही में इस मल्टीबैगर स्टॉक में बने हुए हैं। उन्होंने आखिरी बार इस कंपनी में अप्रैल से जून 2022 तिमाही के दौरान अपनी हिस्सेदारी लगभग 1.6 फीसदी से बढ़ाकर 1.79 फीसदी कर ली थी।

तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें