Get App

Multibagger Stock: लगातार 17वें दिन लगा अपर सर्किट, कंपनी को मिला 156 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर

Multibagger Stock: भारत ग्लोबल के शेयरों में आज लगातार 17वें दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 140 फीसदी की जबरदस्त रैली आ चुकी है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 128 फीसदी भाग चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 10:41 PM
Multibagger Stock: लगातार 17वें दिन लगा अपर सर्किट, कंपनी को मिला 156 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर
भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयरों में आज 26 नवंबर को भी बढ़त जारी रही।

Multibagger Stock: भारत ग्लोबल डेवलपर्स (Bharat Global Developers) के शेयरों में आज 26 नवंबर को भी बढ़त जारी रही। कंपनी के शेयरों में आज 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह BSE पर 1544.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी को एग्रीकल्चर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी UPL Agro से 156 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद आज एक बार फिर कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15,641 करोड़ रुपये हो गया।

Bharat Global को मिला 156 करोड़ का ऑर्डर

भारत ग्लोबल को मिले 156 करोड़ रुपये के इस ऑर्डर में ऑयल-ग्रेड मूंगफली की सप्लाई शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 3 लाख टन है। 52 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर डिलीवरी अगले छह महीनों में सीधे यूपीएल एग्रो को की जाएगी। सभी शिपमेंट यूपीएल एग्रो के स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए सख्त क्वालिटी जांच से गुजरेंगे।

भारत ग्लोबल के शेयरों में आज लगातार 17वें दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। इस दौरान कंपनी के शेयरों में 140 फीसदी की जबरदस्त रैली आ चुकी है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 128 फीसदी भाग चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें