Get App

Multibagger Stock: 1 साल में ही 1 लाख के बन गए 68 लाख, अदाणी ग्रुप से मिले दो बड़े ऑर्डर

Diamond Power Infra Share Price: सितंबर 2023 में कंपनी के एक शेयर की कीमत महज 23.21 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 1,587 रुपये हो गई है। यानी करीब 1 साल में ही स्टॉक ने 6,737 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 11:08 PM
Multibagger Stock: 1 साल में ही 1 लाख के बन गए 68 लाख, अदाणी ग्रुप से मिले दो बड़े ऑर्डर
Multibagger Stock: डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Diamond Power Infra) एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को कम समय में तगड़ा रिटर्न दिया है।

Multibagger Stock: डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Diamond Power Infra) एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को कम समय में तगड़ा रिटर्न दिया है। आज 28 अगस्त को कंपनी के शेयरों में 1.69 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 1587 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। यह देश की सबसे पुरानी केबल और कंडक्टर बनाने वाली कंपनियों में से एक है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 8,363 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,644.95 रुपये और 52-वीक लो 22.11 रुपये है।

कैसे रहे Diamond Power Infra के तिमाही नतीजे

FY25 की पहली तिमाही में कंपनी ने 224 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 74 करोड़ रुपये से 202.7 फीसदी अधिक है। इसके अलावा, FY24 की चौथी तिमाही के 134 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी के रेवेन्यू में 67.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

नेट प्रॉफिट की बात करें तो डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 17 करोड़ रुपये कमाए, जो FY24 की पहली तिमाही के 6 करोड़ रुपये से 183.3 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही के 14 करोड़ रुपये से कंपनी का मुनाफा 21.4 फीसदी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें