Forbes and Company Shares : अंतरिम डिविडेंड की खबर के बाद से फोर्ब्स एंड कंपनी के शेयर में तगड़ी रैली जारी है। शेयर गुरुवार, 18 अगस्त को बीएसई पर लगभग 10 फीसदी की तेजी के साथ बीएस 757.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका रिकॉर्ड हाई भी है। इस प्रकार शेयर पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में लगभग 80 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है।
गौरतलब है कि कंपनी के बोर्ड ने 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी 650 फीसदी के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। इस खबर का असर Forbes & Company के शेयर पर दिख रहा है
65 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी
कंपनी के बोर्ड ने 13 अगस्त, 2022 को हुई अपनी मीटिंग में 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 अगस्त, 2022 तय की गई है। यानी यह स्टॉक 24 अगस्त 2022 को एक्स डिविडेंड हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि जिनके पास इस कंपनी के शेयर 24 अगस्त से पहले से होंगे उनको ही यह स्पेशल डिविडेंड मिलेगा।
एक साल में दिया 210 फीसदी रिटर्न
पिछले 5 कारोबारी सत्र में यह स्टॉक लगभग 80 फीसदी की मजबूती दर्ज कर चुका है। 10 अगस्त 2022 को यह स्टॉक 404.25 रुपये पर बंद हुआ था। आज गुरुवार को दोपहर 1.40 बजे 758 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है, जो 80 फीसदी ऊपर है। शेयर एक साल के दौरान लगभग 210 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है।
इस बिजनेस में भी लगाएगी दांव
बतातें चलें कि फोर्ब्स एंड कंपनी Shapoorji Pallonji ग्रुप की कंपनी है। कंपनी के बोर्ड ने Macsa ID के साथ एक ज्वाइंट वेंचर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस ज्वाइंट वेचर करार के तहत कंपनी Macsa ID के साथ एक बराबर हिस्सेदारी वाली एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाएगी। यह ज्वाइंट वेंचर मैटेरियल, मेटल और नॉन मेटल की पूरे रेंज के लिए लेजर मार्किंग और ट्रेसेबिलिटी सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगी।