Get App

Multibagger Stock: कंपनी को मिला 114 करोड़ का नया ऑर्डर, 3 साल में दे चुका है 1560% का तगड़ा रिटर्न

Multibagger Stock: मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6790.41 फीसदी बढ़कर 50.30 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्च 2023 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान यह 0.73 करोड़ रुपये था। मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में बिक्री 22845.12 फीसदी बढ़कर 376.30 करोड़ रुपये हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 8:56 PM
Multibagger Stock: कंपनी को मिला 114 करोड़ का नया ऑर्डर, 3 साल में दे चुका है 1560% का तगड़ा रिटर्न
गुजरात टूलरूम लिमिटेड (GTL) की दुबई स्थित सब्सिडियरी कंपनी GTL Gems DMCC को नया ऑर्डर मिला है।

Multibagger Penny Stock: गुजरात टूलरूम लिमिटेड (GTL) की दुबई स्थित सब्सिडियरी कंपनी GTL Gems DMCC को नया ऑर्डर मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इस कंपनी ने लगभग 114 करोड़ रुपये (AED 50 मिलियन) का बड़ा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट (इम्पेक्स) ऑर्डर हासिल किया है। 5% से 7.5% के अनुमानित प्रॉफिट मार्जिन वाले इस बड़े ऑर्डर को चालू तिमाही में पूरा किया जाना है। इस खबर के बीच आज GTL के शेयरों में 4.93 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 12.13 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 141.51 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 45.97 रुपये और 52-वीक लो 8.40 रुपये है।

क्यों अहम है यह ऑर्डर?

इस ऑर्डर को GTL के ग्लोबल लेवल पर बढ़ते प्रभाव और बाजार में मजबूत उपस्थिति के लिए अहम माना जा रहा है। नए ऑर्डर से कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी में वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा GTL Gems DMCC को आगे भी बिजनेस मिलने की उम्मीद है। इसे आगामी तिमाहियों में AED 100 मिलियन (लगभग INR 2.28 अरब) से अधिक के अतिरिक्त ऑर्डर मिलने का अनुमान है। भारत की हालिया बजट घोषणा ने गुजरात टूलरूम लिमिटेड को लेकर पॉजिटिव सेंटीमेंट को बढ़ा दिया है। बजट में एक्सपोर्ट ओरिएंटेड बिजनेस और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए फेवरेबल प्रोविजन शामिल हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें