Get App

35% चढ़ेगा यह फाइनेंशियल शेयर! Emkay ने तीन वजहों से लगाया दांव

Financial Stocks: ब्रोकरेज फर्म Emkay ने इस एनबीएफसी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि एआई और तकनीक के दम पर एंप्लॉयीज की संख्या में बिना किसी खास बढ़ोतरी के कॉन्ट्रैक्ट डबल होने का असर शेयरों की चमक पर दिख सकता है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 27, 2026 पर 11:16 AM
35% चढ़ेगा यह फाइनेंशियल शेयर! Emkay ने तीन वजहों से लगाया दांव
M&M Financial महिंद्रा ग्रुप की एनबीएफसी यूनिट है, जिसका कारोबार लागत पर कंट्रोल के साथ शानदार स्पीड से आगे बढ़ रहा है।

M&M Financial Share Price: महिंद्रा ग्रुप की दिग्गज NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) एमएंडम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म एमके (Emkay) ने दांव लगाया है और इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी टेक्नोलॉजी और एआई की मदद से कम लागत में तेजी से अपना बिजनेस बढ़ा रही है, जिससे इसके शेयर रॉकेट बन सकते हैं। अभी इसके मौजूदा स्थिति की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 25 सितंबर को बीएसई पर यह 2.03% की गिरावट के साथ ₹333.10 पर बंद हुआ था।

M&M Financial पर क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?

ब्रोकरेज फर्म Emkay ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि एमएंडएम फाइनेंशियल को तकनीक के दम पर अब सैद्धांतिक मंजूरी 20 मिनट से कम में मिलने लगी तो एंड-टू-एंड टीएटी 8-10 दिनों से घटकर 1-2 दिन रह गया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि MTezz के जरिए फाइनेंसिंग का काम तेज और डिजिटल हो गया है, एआई और सीपीसी से लाहत कम हो रही है और ब्रांच एंप्लॉयीज का बैक-ऑफिस पर लगने वाला समय कम हो गया है, जो एमएंडएम फाइनेंशियल के लिए पॉजिटिव है।

एमतेज की बात करें तो लीड से लेकर अप्रूवल का कम अधिक डिजिटल हो गया है और जून 2027 तिमाही में 100% व्हील ऑनबोर्डिंग इस पर रहा। प्रोसेसिंग का समय कम होने से सेल्स एंप्लॉयीज की प्रोडक्टिविटी बढ़ी है। वहीं ऐरोली और हैदराबाद के सीपीसी और Samur.AI ने इसकी प्रोसेसिंग कॉस्ट लगभग आधी कर दी है तो एआई-बेस्ड स्कोरकॉर्ड्स से अंडरराइटिंग तेज हुई है औ वर्नाक्यूलर एआई बॉट्स यानी स्थानीय भाषाओं में एआई बॉट्स ने कलेक्शंस में मदद दी, जिससे डिजिटल कलेक्शन का हिस्सा 70% तक पहुंच गया। अहम बात ये रही कि कॉन्ट्रैक्ट्स वॉल्यूम दोगुने हुए लेकिन एंप्लॉयीज की संख्या स्थिर बनी रही। तीसरी अहम मजबूती कंपनी के लिए ये है कि ब्रांच की क्षमता बैक-ऑफिस प्रोसेसिंग से 8 अलग-अलग फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स बेचने पर शिफ्ट हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें