Multibagger stock: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उतरने की योजना, 4 सालों में दे चुका है 2840% का तगड़ा रिटर्न

पिछले एक साल में Hampton Sky Realty के शेयरों में सुस्ती देखी गई है और यह स्टॉक 23 फीसदी गिरा है। हालांकि, पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 313 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले चार सालों में इसने 2840 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 5:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रियल एस्टेट सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी अपने बिजनेस का विस्तार करने की योजना बना रही है।

रियल एस्टेट सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी अपने बिजनेस का विस्तार करने की योजना बना रही है। यह एक मल्टीबैगर पेनी स्टॉक है जिसने कम समय में ही अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। आज 24 जून को कंपनी के शेयरों में 0.47 फीसदी की मामूली तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 32.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 887 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 59 रुपये और 52-वीक लो 26.08 रुपये है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.90 फीसदी है।

क्या है Hampton Sky Realty का प्लान

हैम्पटन स्काई रियल्टी ने दिग्गज लग्जरी होटल चेन के साथ पार्टनरशिप में अपनी स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी पर अत्याधुनिक लक्जरी होटल बनाने की अपनी योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का मकसद हॉस्पिटैलिटी को फिर से परिभाषित करना है।


नए होटल में कई तरह के आलीशान कमरे, बेहतरीन डाइनिंग, स्पा और वेलनेस सेंटर और अत्याधुनिक मीटिंग और इवेंट वेन्यू उपलब्ध होंगे। इसे हर तरह के मेहमानों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट रियल एस्टेट डेवलपमेंट इंडस्ट्री में क्वालिटी और इनोवेशन को लेकर हैम्पटन के समर्पण को दिखाती है।

कैसे रहे Hampton Sky Realty के तिमाही नतीजे

बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में लुधियाना और दिल्ली स्थित रियल एस्टेट डेवलपर हैम्पटन स्काई रियल्टी का नेट सेल्स 83.54 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2023 में 14.15 करोड़ रुपये से 490.37 फीसदी अधिक है। मार्च 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.72 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2023 में 6.12 करोड़ रुपये से 275.12 फीसदी अधिक है। इस दौरान EBITDA 20.99 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2023 में 8.97 करोड़ रुपये से 334% अधिक है।

कैसा रहा है Hampton Sky Realty के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक साल में Hampton Sky Realty के शेयरों में सुस्ती देखी गई है और यह स्टॉक 23 फीसदी गिरा है। हालांकि, पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 313 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले चार सालों में इसने 2840 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।