Multibagger Stock: 4 साल में 3600% से ज्यादा रिटर्न, ₹3 लाख के बने ₹1 करोड़

HBL Power Systems Share Return: BSE के डेटा के मुताबिक, 6 महीनों में HBL पावर सिस्टम्स के शेयर की कीमत 25 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की इनकम 2225.24 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 263.8 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 12, 2024 पर 7:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HBL Power Systems का शेयर बीएसई पर शुक्रवार, 11 अक्टूबर को 603.50 रुपये पर बंद हुआ।

Multibagger Share: एक बैटरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ऐसी है, जिसके शेयर ने केवल एक साल के अंदर निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर दिया है। वहीं 4 साल में 3600 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, इन 4 वर्षों में शेयर ने 16.15 रुपये से लेकर 603.50 रुपये तक का सफर तय किया है। यह शेयर है HBL पावर सिस्टम्स

कंपनी 1977 से कारोबार कर रही है। इसका फोकस इंजीनियर्ड प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर है। कंपनी का मार्केट कैप 16,700 करोड़ रुपये पर है। HBL Power Systems की भारत के साथ-साथ अमेरिका और यूरोप में भी मौजूदगी है।

4 साल में 1 लाख के बनाए 37 लाख


4 साल पहले 12 अक्टूबर 2020 को HBL पावर सिस्टम्स के शेयर की कीमत बीएसई पर 16.15 रुपये थी। शेयर बीएसई पर शुक्रवार, 11 अक्टूबर को 603.50 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह 4 साल में शेयर ने 3600 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है।

इस बेसिस पर कैलकुलेट करें तो अगर किसी ने 4 साल पहले के भाव पर शेयर में 20000 रुपये का निवेश किया होगा और अभी तक शेयरों को बेचा नहीं होगा तो अमाउंट 7 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होगा। इसी तरह 50000 रुपये का निवेश 18.68 लाख रुपये, 1 लाख रुपये का निवेश 37 लाख रुपये से ज्यादा और 3 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया होगा।

₹100 से सस्ते टाटा शेयर ने ताबड़तोड़ बनाया करोड़पति, अब आने वाली है गिरावट, मुनाफा निकालें फटाफट

जून तिमाही में मुनाफा 53% बढ़ा

अप्रैल-जून 2024 तिमाही में HBL Power Systems की स्टैंडअलोन इनकम सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 516.76 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 461.18 करोड़ रुपये थी। स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 74.25 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2023 तिमाही में 48.54 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।