Multibagger Stock: Vedanta की इस सब्सिडियरी से एक महीने में ही 11% रिटर्न पाने का मौका, चेक करें अपना पोर्टफोलियो

Hindustan Zinc Share Price: देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जिंक-लेड माइनिंग कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के शेयर आज करीब दो फीसदी मजबूत हुए हैं और आगे भी तेजी का रूझान दिख रहा है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 5:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिंदुस्तान जिंक में निवेश मल्टीबैगर साबित हुआ है।

Hindustan Zinc Share Price: देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जिंक-लेड माइनिंग कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के शेयर आज करीब दो फीसदी मजबूत हुए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी तेजी अभी थमने वाली नहीं है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म एडलवाइस के मुताबिक मौजूदा भाव पर निवेश कर एक महीने में ही 11 फीसदी रिटर्न हासिल कर सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए 320 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। आज 2 नवंबर को इसके शेयर 288.60 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 1,21,942.71 करोड़ रुपये है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में अफरा-तफरी, BitCoin में 1% की गिरावट लेकिन बढ़ी हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव


Multibagger साबित हुआ है यह स्टॉक

हिंदुस्तान जिंक में निवेश मल्टीबैगर साबित हुआ है। 18 अक्टूबर 2002 को इसके शेयर 1.62 रुपये के भाव (Hindustan Zinc Share Price) पर थे जो अब तक 178 गुना बढ़कर 288.60 रुपये पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि उस समय इसमें लगाए हुए 57 हजार रुपये अब तक 1.01 करोड़ रुपये बन जाते। शॉर्ट टर्म की बात करें तो इसके शेयर एक महीने में 9 फीसदी मजबूत हुए हैं।

इस साल 3 मार्च 2022 को हिंदुस्तान जिंक 372.15 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि इसके बाद शेयरों में बिकवाली के चलते यह 6 जुलाई 2022 तक 35 फीसदी फिसलकर 242.40 रुपये के भाव पर फिसल गया। हालांकि इसके बाद फिर खरीदारी का रूझान लौटा तो अब तक यह 19 फीसदी रिकवर हो चुका है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आगे भी इसमें तेजी का रूझान दिख रहा है।

IFCI Share Price: सरकार के इस ऐलान पर बढ़ी खरीदारी, शेयरों में 19% की तेजी

Hindustan Zinc के बारे में डिटेल्स

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई डिटेल्स के मुताबिक हिंदुस्तान जिंक देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जिंक-लेड माइनिंग कंपनी है। प्राइमरी जिंक इंडस्ट्री में इसकी 78 फीसदी मार्केट हिस्सेदारी है। यह चांदी भी निकालती है और दुनिया की छठी सबसे बड़ी कंपनी है। हिंदुस्तान जिंक में वेदांता की 64.9 फीसदी हिस्सेदारी है और भारत सरकार की 29.5 फीसदी हिस्सेदारी है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही शानदार रही लेकिन दूसरी तिमाही थोड़ी सुस्त रही। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून 2022 में इसका नेट प्रॉफिट 2929 करोड़ रुपये से बढ़कर 3093 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन अगली तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में यह गिरकर 2681 करोड़ रुपये पर आ गया।

बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू जनवरी-मार्च 2022 में 8797 करोड़ रुपये से उछलकर 9387 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन अगली ही तिमाही में यह गिरकर 8127 करोड़ रुपये रह गया।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।