Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में अफरा-तफरी, BitCoin में 1% की गिरावट लेकिन बढ़ी हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.47 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.99% फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (2 नवंबर) अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट के वैश्विक मार्केट कैप में एक दिन में 1.85% की गिरावट हुई और यह 1.01 लाख करोड़ डॉलर (83.58 लाख करोड़ रुपये) पर फिसल गया है।

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की बात करे तो बिटकॉइन (BitCoin) और एथेरियम (Ethereum) में गिरावट का रूझान है। बिटकॉइन पिछले 24 घंटे में 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 20,402.93 डॉलर (16.88 लाख रुपये) और एथेरियम 3.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,547.87 डॉलर (1.28 लाख रुपये) के भाव पर है।

Global Health IPO: कल खुलेगा Medanta Hospitals चलाने वाली कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत


एक हफ्ते में सिर्फ DogeCoin में तेजी

वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में मिला-जुला रूझान रहा। एथेरियम, बीएनबी (BNB), बिनांसे यूएसडी (Binance USD) और डॉजकॉइन (DogCoin) में सबसे अधिक तेजी रही। सबसे अधिक तेजी डॉजकॉइन में रही और यह एक हफ्ते में 91 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ।

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो बड़ी क्रिप्टो में मिला-जुला रूझान रहा। बिटकॉइन के भाव एक हफ्ते में करीब 1 फीसदी टूटे हैं तो दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (Ethereum) के भाव एक फीसदी से अधिक उछले हैं।

IFCI Share Price: सरकार के इस ऐलान पर बढ़ी खरीदारी, शेयरों में 19% की तेजी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 20,402.93 डॉलर (-) 1.06%
एथेरियम (Ethereum) 1,547.87 डॉलर (-) 3.35%
टेथर (Tether) 1 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 318.15 डॉलर (-) 2.32%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4527 डॉलर (-) 2.31%
बिनांसे यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर (-) 0.02%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.1303 डॉलर (-) 14.17%
कार्डानो (Cardano) 0.391 डॉलर (-) 5.32%
सोलाना (Solana) 31.30 डॉलर (-) 5.19%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7217 करोड़ डॉलर (5.97 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.46% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.47 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.99% फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।