Global Health IPO: कल खुलेगा Medanta Hospitals चलाने वाली कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Global Health IPO: मेदांता हॉस्पिटल्स (Medanta Hospitals) का चेन चलाने वाली दिग्गज कंपनी ग्लोबल हेल्थ (Global Health) का आईपीओ कल खुलेगा

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
Global Health IPO में निवेशक 3-7 नवंबर तक पैसे लगा सकते हैं।

Global Health IPO: मेदांता हॉस्पिटल्स (Medanta Hospitals) का चेन चलाने वाली दिग्गज कंपनी ग्लोबल हेल्थ (Global Health) का आईपीओ कल 3 नवंबर को खुलेगा। जाने-माने कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेश त्रेहान की ग्लोबल हेल्थ के 2205 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 1706 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडों के तहत बिक्री होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 11 नवंबर को फाइनल होगा और लिस्टिंग 16 नवंबर को है।

ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति

ग्लोबल हेल्थ के शेयरों की ग्रे मार्केट में स्थिति की बात करें तो रूझान पॉजिटिव दिख रहे हैं। इसके शेयर 33 रुपये के GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।


Global Health IPO की डिटेल्स

ग्लोबल हेल्थ के आईपीओ में निवेशक 3-7 नवंबर तक पैसे लगा सकते हैं। इस आईपीओ के लिए 319-336 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड और लॉट साइज 44 शेयरों का है यानी कि प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 14784 रुपये लगाने होंगे। शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

Medanta IPO: अमेरिकी इक्विटी फर्म ग्लोबल हेल्थ से निकलने की तैयारी में, IPO खुलने से पहले किए तीन बड़े सौदे

इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए 375 करोड़ रुपये को कंपनी की सब्सिडियरी में निवेश किया जाएगा और ये सब्सिडियरीज इससे अपने कर्ज चुकाएगी। शेष पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

ग्लोबल हेल्थ में कार्डियोलॉजी (हार्ट से जुड़ी) और कार्डियाक साइंस, न्यूरोसाइंसेज, ऑनकोलॉजी (कैंसर से जुड़ी), डाईजेस्टिव (पाचन) और हीपैटोबाइलरी साइंसेज (लीवर और गालब्लैडर से जुड़ी), ऑर्थोपेडिक्स (हड्डियों से जुड़ी), लीवर ट्रांसप्लाट और किडनी और यूरोलॉजी में है। उत्तरी और पूर्वी भारत में यह सबसे बड़ी निजी मल्टी स्पेशियलटी हॉस्पिटल में शुमार है। मेदांता ब्रांड के तहत गुरुग्राम, इंदौर, रांची, लखनऊ और पटना में पांच हॉस्पिटल्स हैं।

IFCI Share Price: सरकार के इस ऐलान पर बढ़ी खरीदारी, शेयरों में 19% की तेजी

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही खास नहीं रही। अप्रैल-जून 2022 में कंपनी को 58.71 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जबकि एक तिमाही पहले जनवरी-मार्च 2022 में इसे 196.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।