Multibagger Stock: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक्समैको (Texmaco) के शेयरों की हालत इस समय काफी पतली है। पिछले पांच दिनों में यह दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। हालांकि लॉन्ग टर्म में तो इसने भर-भरकर रिटर्न दिया है। इसने महज 37 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। अभी की बात करें तो इसके शेयरों में दबाव दिख रहा है लेकिन बुधवार को यह कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी ग्रीन जोन में बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.27 फीसदी टूटकल 60,205.06 पर बंद हुआ लेकिन टेक्समैको 0.26 फीसदी की मजबूती के साथ 58.25 रुपये (Texmaco Share Price) पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 742.26 करोड़ रुपये है।
