अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो ज्वेलरी कंपनी डीपी आभूषण (D P Abhushan) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले कुछ सालों में तगड़ा रिटर्न दिया है। हाल ही में कंपनी ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। बीते शुक्रवार को यह शेयर NSE पर 3.01 फीसदी की गिरावट के साथ 1349.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3,004 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, स्टॉक का 52-वीक हाई 1454.05 रुपये और 52-वीक लो 255 रुपये है।
