Multibagger stock: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने हाल ही में FY25 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। 30 जून 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 81000 करोड़ रुपये को पार कर गई है। NBCC के शेयरों में आज 0.65 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 89.96 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 24,289 करोड़ रुपये हो गया है।
