Multibagger Stock: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड (NBCC India) के शेयरों ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से यह स्टॉक दबाव में है। इस शेयर ने 28 अगस्त 2024 को 139.90 रुपये के 52-वीक हाई को छू लिया था। हालांकि, इस समय यह अपने हाई से करीब 29 फीसदी डाउन है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.41 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 99.26 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 26,800 करोड़ रुपये पर आ गया।
