Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में अच्छा-खासा रिटर्न दिया है। मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी के शेयरों में आज 23 जनवरी को 8.87 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। यह स्टॉक 1370.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 49,831.69 करोड़ रुपयो हो गया है। इसका 52-वीक हाई 1,586.15 रुपये और 52-वीक लो 790.05 रुपये है।
Oberoi Realty ने जारी किए तिमाही नतीजे
Oberoi Realty ने हाल ही में तिमाही नतीजे जारी किए हैं। मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 49 फीसदी घट गया है। इस दौरान मुनाफा 360 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 702.57 करोड़ रुपये था। कमजोर टॉपलाइन और ऑपरेटिंग नंबरों के चलते मुनाफे में यह गिरावट आई है। तिमाही के दौरान ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 35.3 फीसदी गिरकर 1,054 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनली ने 1180 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपना 'अंडरवेट' कॉल बरकरार रखा।
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
पिछले 6 महीने में Oberoi Realty के शेयरों में 28 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक साल में इसने 65 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले करीब 4 सालों में स्टॉक में 365 फीसदी की दमदार तेजी आई है।
4 सालों में 4 गुना से अधिक बढ़ा पैसा
मई 2020 में कंपनी के एक शेयर की कीमत करीब 293.30 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 1370.50 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि इस अवधि के दौरान निवेशकों का पैसा साढ़े चार गुना से अधिक बढ़ा है। अगर आपने 4 साल पहले इसमें एक लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर करीब 4,50,000 रुपये हो जाती।