Multibagger Share: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की एक कंपनी के शेयर ने पिछले 5 वर्षों में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। शेयर लगभग 5 रुपये के भाव से चढ़कर 727 रुपये के भाव पर पहुंच चुका है। कंपनी का नाता अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से भी रहा है। हम बात कर रहे हैं प्रवेग लिमिटेड (Praveg Limited) की। प्रवेग लिमिटेड ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त टेंट सिटी बनाई थीं। टेंट सिटी एक तरह के लग्जरी रिजॉर्ट होते हैं।
प्रवेग की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। कंपनी का मार्केट कैप इस वक्त 1800 करोड़ रुपये है। सितंबर 2024 के आखिर तक प्रवेग में प्रमोटर्स के पास 45.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
5 साल में ₹75000 के बनाए ₹1 करोड़ से ज्यादा
Praveg Limited कीमत शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 को बीएसई पर 727.05 रुपये पर बंद हुई। 6 दिसंबर 2019 को शेयर का भाव 4.63 रुपये था। इसका मतलब हुआ कि 15603 प्रतिशत का रिटर्न। अगर किसी ने 5 साल पहले प्रवेग के शेयर में 25000 रुपये लगाए होंगे और अभी तक शेयरों को बेचा नहीं होगा तो निवेश 39 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होगा। इसी तरह 50000 रुपये का निवेश 78.5 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश 1.5 करोड़ रुपये हो गया होगा।
शेयर की कीमत 2 सप्ताह में 9% चढ़ी
बीएसई के डेटा के मुताबिक, Praveg के शेयर की कीमत केवल 2 सप्ताह में 9 प्रतिशत चढ़ी है।शेयर ने बीएसई पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,300 रुपये 10 जनवरी 2024 को देखा था। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ था।
बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक, प्रवेग लिमिटेड का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में रेवेन्यू 23.69 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1.43 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 91.42 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 12.89 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।