Get App

Multibagger Stock: 4 सालों में 975% का शानदार रिटर्न, अब रिसाइकल कारोबार में विस्तार की योजना

Race Eco Chain Share Price: पिछले एक महीने में रेस इको चेन के शेयरों में 22 फीसदी की तेजी आई है। पिछले एक साल में इसने 61 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 975 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले 7 सालों में इसने निवेशकों को 3900 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2024 पर 5:53 PM
Multibagger Stock: 4 सालों में 975% का शानदार रिटर्न, अब रिसाइकल कारोबार में विस्तार की योजना
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो रेस इको चेन के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो रेस इको चेन के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। यह कंपनी भारत के प्लास्टिक वेस्ट कारोबार में काम करती है, जिसने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी अपना बिजनेस बढ़ाने पर फोकस कर रही है। आज 24 जून को कंपनी के शेयरों में 2.14 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 436.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 716.94 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या है Race Eco Chain का प्लान

10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली रेस इको चेन अपने विस्तार की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी ने PET Waste में 25% का मार्केट शेयर हासिल करने का टारगेट रखा है। कंपनी अपने मार्केट शेयर को 2030 तक हासिल करने का प्लान बना रही है। कंपनी की ओर से पिछले साल 1 लाख+ मीट्रिक टन प्लास्टिक वेस्ट रीसायकल किया गया है।

Race Eco Chain को मांग बढ़ने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें