Noida suicide case: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट की बालकनी से शनिवार (3 अक्टूबर) को एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। सेक्टर 94 में स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदने से ठीक पहले 28 साल के युवक ने कथित तौर पर AC रिपेयर करने वाले कर्मचारियों की एक टीम से कहा कि वह डिप्रेशन में है। मृतक की पहचान गुरुग्राम के मानेसर में IMT व्यू CGHS के टॉवर A के रहने वाले विनय कुमार जैन के बेटे संभव जैन के तौर पर हुई है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, जैन एक दिन के लिए सेक्टर 94 की स्पायर बिल्डिंग में अकेले आए थे।
