Multibagger Stock: 5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹5600000, कंपनी बांट रही बोनस शेयर

Rajoo Engineers Share Return: 1986 में शुरू हुई राजू इंजीनियर्स लिमिटेड, ब्लोन फिल्म्स, शीट एक्सट्रूशन लाइंस के बिजनेस में एक ग्लोबल कंपनी है। बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक, राजू इंजीनियर्स का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में रेवेन्यू 56.81 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 7.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 9:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rajoo Engineers में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 66.56 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Multibagger Share: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी राजू इंजीनियर्स अपने शेयरहोल्डर्स को 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर देने वाली है। इसका मतलब है कि कंपनी शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 3 शेयरों पर इतनी ही फेस वैल्यू का 1 नया शेयर बोनस के तौर पर देगी। बोनस शेयर किसे मिलेगा, यह तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 2 दिसंबर 2024 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

1986 में शुरू हुई राजू इंजीनियर्स लिमिटेड, ब्लोन फिल्म्स, शीट एक्सट्रूशन लाइंस के बिजनेस में एक ग्लोबल कंपनी है। इसके 78 से अधिक देशों में कस्टमर हैं। यह साल 1990 से एक्सपोर्ट कर रही है। कंपनी का शेयर एक मल्टीबैगर है, जो पिछले एक साल में 328 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। 5 वर्षों में शेयर की कीमत 5487 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी है।

5 साल में ₹6 से चढ़कर ₹351 पर पहुंचा Rajoo Engineers शेयर


बीएसई के डेटा के मुताबिक, राजू इंजीनियर्स के शेयर की कीमत 27 नवंबर 2019 को 6.28 रुपये थी। 26 नवंबर 2024 को शेयर की कीमत 350.90 रुपये थी। इस तरह शेयर ने पिछले 5 वर्षों में 5487.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया। इस रिटर्न के बेसिस पर कैलकुलेट करें तो अगर किसी ने 5 साल पहले शेयर में 25000 रुपये लगा होंगे और अभी तक शेयरों को बेचा नहीं होगा तो अमाउंट लगभग 14 लाख रुपये बन गया होगा। इसी तरह 50000 रुपये का निवेश लगभग 28 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश लगभग 56 लाख रुपये हो गया होगा।

Multibagger Stock: सिर्फ 2 वर्षों में ₹50000 के बनाए ₹1 करोड़ से ज्यादा, अब स्टॉक होने जा रहा स्प्लिट

28 नवंबर को लुढ़का शेयर

28 नवंबर को शेयर 0.53 प्रतिशत टूटकर 349.05 रुपये पर बंद हुआ है। 3 महीनों में राजू इंजीनियर्स के शेयर की कीमत 37 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 66.56 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 443.90 रुपये 7 अक्टूबर 2024 को देखा गया। 52 सप्ताह का निचला स्तर 82 रुपये 29 नवंबर 2024 को दर्ज किया गया।

कंपनी ने इस साल 28 जून को भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर की घोषणा की थी। इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 8 अगस्त 2024 थी। बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक, राजू इंजीनियर्स का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में रेवेन्यू 56.81 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 7.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 197.35 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 19.71 करोड़ रुपये रहा।

KEC International का शेयर 7% तक भागा, कीमत ने छुआ ऑल टाइम हाई; ₹1704 करोड़ के नए ऑर्डर्स ने भरा जोश

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।