KEC International का शेयर इंट्राडे में 7% तक भागा, छुआ ऑल टाइम हाई; ₹1704 करोड़ के नए ऑर्डर्स ने भरा जोश

KEC International Share Price: केईसी इंटरनेशनल ग्लोबल EPC कंपनी है। इसकी पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल, रेलवेज, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल्स, ऑयल एंड गैस पाइपलाइंस और केबल्स वर्टिकल्स में मौजूदगी है। केईसी इंटरनेशनल के शेयर ने पिछले एक साल में 85 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 4:13 PM
KEC International में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

KEC International Stock Price: इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेक्टर की कंपनी केईसी इंटरनेशनल के शेयरों में 28 नवंबर को अच्छी खरीद हुई, जिससे इंट्राडे में कीमत 7 प्रतिशत तक उछली। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसे पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) से 1,704 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। केईसी इंटरनेशनल को ये ऑर्डर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस में 765 केवी ट्रांसमिशन लाइंस और GIS सबस्टेशंस के डिजाइन, सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए हासिल हुए हैं।

इस डेवलपमेंट के सामने आने के बाद 28 नवंबर को केईसी इंटरनेशनल के शेयरों में खरीद बढ़ी। शेयर ने बीएसई पर पिछले बंद भाव से लगभग 7 प्रतिशत की तेजी देखी और 1094.95 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कंपनी का मार्केट कैप 28000 करोड़ रुपये है। कारोबार बंद होने पर शेयर लगभग 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 1052.50 रुपये पर सेटल हुआ।

एक साल में KEC International शेयर 85% चढ़ा


केईसी इंटरनेशनल के शेयर ने पिछले एक साल में 85 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है। वहीं 3 महीनों में 21 प्रतिशत और पिछले एक सप्ताह में 6 प्रतिशत तेजी देखी है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। केईसी इंटरनेशनल के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

केईसी इंटरनेशनल का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में रेवेन्यू 4,483.84 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 58.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। केईसी इंटरनेशनल ग्लोबल EPC कंपनी है। इसकी पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल, रेलवेज, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल्स, ऑयल एंड गैस पाइपलाइंस और केबल्स वर्टिकल्स में मौजूदगी है। कंपनी वर्तमान में 30 से ज्यादा देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूट कर रही है। इसकी 110 से ज्यादा देशों में मौजूदगी है।

Wipro के शेयर पर Nuvama बुलिश, 20% तेजी की जताई उम्मीद; रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ाए

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी और सीईओ विमल केजरीवाल ने बयान में कहा, "हम लगातार मिल रहे ऑर्डर्स से खुश हैं, खास तौर पर हमारे T&D कारोबार में। PGCIL से मिले 765 केवी के इन ऑर्डर्स ने हमारी इंडिया T&D ऑर्डर बुक को और मजबूत किया है, जिससे इस कारोबार की लगातार मजबूत वृद्धि में हमारा भरोसा और मजबूत हुआ है। इन ऑर्डर्स के साथ साल 2024 में हमारा अब तक का ऑर्डर इनटेक 16,300 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में 60% से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।