Multibagger Stock: रेफ्रिजरेंट गैस बनाने वाली एक कंपनी ऐसी है, जिसके शेयर की कीमत 10 साल पहले केवल 2 रुपये थी। लेकिन आज यह 475 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है। शेयर ने छप्परफाड़ रिटर्न से निवेशकों को मालामाल कर दिया है। केवल एक साल में शेयर 236 प्रतिशत चढ़ चुका है। हम बात कर रहे हैं रेफेक्स इंडस्ट्रीज की। कंपनी ने 27 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। तिमाही के दौरान इसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 196 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 50 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 16.89 करोड़ रुपये था।
