Multibagger stock: 5 साल में एक लाख के बन गए 11 लाख, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?

Multibagger stock: अगस्त 2019 में कंपनी के एक शेयर की कीमत महज 75.65 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 834.60 रुपये हो गया है। यानी इस अवधि में निवेशकों का पैसा 11 गुना बढ़ गया है। अगर आपने अगस्त 2019 में इस स्टॉक में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 11 लाख रुपये हो जाती

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 10:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger stock: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Schneider Electric Infrastructure) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में ही तगड़ा रिटर्न दिया है। आज 8 अगस्त को कंपनी के शेयरों में 3.57 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 827.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 19,794.23 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 980 रुपये और 52-वीक लो 285.10 रुपये है।

कैसे रहे Schneider Electric  के तिमाही नतीजे

श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने FY25 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 39 फीसदी बढ़कर 48.48 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई फाइलिंग के अनुसार पिछले साल की समान तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट ₹34.92 करोड़ था। तिमाही के लिए कुल रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में ₹497.57 करोड़ से बढ़कर ₹595.51 करोड़ हो गया। इसके अलावा, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ऑर्डर इनफ्लो Q1FY25 में 19 फीसदी सालाना बढ़कर ₹530 करोड़ हो गया।


कैसा रहा है Schneider Electric  के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Schneider Electric Infrastructure के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 51 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 106 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 188 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 1003 फीसदी का शानदार मुनाफा हुआ है।

5 साल में 11 गुना बढ़ा Schneider Electric के निवेशकों का पैसा

अगस्त 2019 में कंपनी के एक शेयर की कीमत महज 75.65 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 834.60 रुपये हो गया है। यानी इस अवधि में निवेशकों का पैसा 11 गुना बढ़ गया है। अगर आपने अगस्त 2019 में इस स्टॉक में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 11 लाख रुपये हो जाती। 2011 में इनकॉर्पोरेटेड श्नाइडर इलेक्ट्रिक इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क के लिए तकनीकी रूप से एडवांस प्रोडक्ट्स और सिस्टम्स की मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन, बिल्डिंग और सर्विसिंग के बिजनेस में लगी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।