Multibagger stock : अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो SJVN के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस पब्लिक सेक्टर कंपनी ने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 14 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई और यह 57.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 59.75 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 22,454.85 करोड़ रुपये हो गया है।
पंजाब सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर
SJVN को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (PSPCL) से 1200 मेगावाट सोलर पावर के डेवलपमेंट और खरीद का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत 7000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को PSPCL से लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त हुआ है। SGEL आरएफएस प्रोविजन के अनुसार देश में कहीं भी 1000 मेगावाट की प्रोजेक्ट डेवलप करेगा और पंजाब राज्य में 200 मेगावाट की शेष परियोजना डेवलप करेगा।
कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों और ज्वाइंट वेंचर की प्रोजेक्ट्स के लिए 50000 करोड़ रुपये का फंड हासिल करने के लिए REC के साथ एक प्रारंभिक समझौता भी किया। REC ऊर्जा के कनवेंशनल और रिन्यूएबल स्रोतों पर आधारित नए पावर जनरेटिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
पिछले एक महीने में ही SJVN के शेयरों में 36 फीसदी की दमदार रैली देखी गई है। पिछले 6 महीने में इसने 65 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में कंपनी के निवेशकों को 101 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले तीन सालों में इसमें 160 फीसदी का शानदार उछाल आया है।