Get App

Multibagger Stock: इस केमिकल कंपनी ने सात साल में ही बना दिया करोड़पति, कम समय में भी निवेशकों को मिला ताबड़तोड़ रिटर्न

Multibagger Stock: दिग्गज केमिकल कंपनी ने महज सात साल में 28 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया। इसने न सिर्फ लॉन्ग टर्म बल्कि शॉर्ट टर्म में भी छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। महज आठ महीने में ही इसने 5 गुने से अधिक पूंजी बढ़ाई है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 10:53 PM
Multibagger Stock: इस केमिकल कंपनी ने सात साल में ही बना दिया करोड़पति, कम समय में भी निवेशकों को मिला ताबड़तोड़ रिटर्न
Jyoti Resins के शेयर महज सात साल पहले 30 मार्च 2015 को 3.40 रुपये के भाव में ही मिल रहे हैं। अब यह 365 गुना तेजी के साथ 1242.40 रुपये पर है यानी कि उस समय लगाए हुए महज 28 हजार रुपये ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया। (Image- Pixabay)

Multibagger Stock: स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी ज्योति रेजिन्स एंड एढेसिव्स (Jyoti Resins & Adhesives) की तेजी ने निवेशकों की जमकर रिटर्न दिया है। इसके शेयरों ने बहुत कम समय में ही निवेशकों को 28 हजार रुपये से कम के निवेश ही करोड़पति बना दिया है। वहीं एक साल के भीतर भी इसने निवेशकों की पूंजी को पांच गुना से अधिक बढ़ाया है। आज 2 जनवरी 2023 को इसके शेयर बीएसई पर 0.52 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1242.20 रुपये के भाव (Jyoti Resins Share Price) पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 1,490.64 करोड़ रुपये है।

सात साल में 28 हजार बन गए करोड़

Jyoti Resins के शेयर महज सात साल पहले 30 मार्च 2015 को 3.40 रुपये के भाव में ही मिल रहे हैं। अब यह 365 गुना तेजी के साथ 1242.40 रुपये पर है यानी कि उस समय लगाए हुए महज 28 हजार रुपये ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया। ज्योति रेजिन्स के साथ खास बात यह है कि इसने लांग टर्म ही नही बल्कि कम टाइमफ्रेम में भी शानदार रिटर्न दिया है।

इसके शेयर पिछले साल 24 जनवरी 2022 को 322.68 रुपये के भाव पर थे। यह एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। फिर खरीदारी के शानदार रुझान के चलते यह महज आठ महीने में 15 सितंबर 2022 को 464 फीसदी ऊपर 1818.45 रुपये के पहुंच गया जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि फिर भाव में सुस्ती आई और अभी यह 32 फीसदी डिस्काउंट पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें