Multibagger Stock: 5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹84 लाख, एक साल में डबल कर दिया पैसा

Tips Music Share Return: टिप्स म्यूजिक में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यह एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। टिप्स म्यूजिक की ओर से वित्त वर्ष 2025 के लिए पहला और दूसरा इंटरिम डिविडेंड 2-2 रुपये प्रति शेयर का था

अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टिप्स म्यूजिक के शेयर की कीमत एक सप्ताह के अंदर 10 प्रतिशत नीचे आई है।

Multibagger Share: एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री की कंपनी टिप्स म्यूजिक के शेयरों में 4 प्रतिशत की गिरावट है। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक टूटकर 700.20 रुपये लो तक गया। बाद में यह 707.35 रुपये पर सेटल हुआ। बिकवाली के दबाव से कंपनी का मार्केट कैप 9000 करोड़ रुपये रह गया है। टिप्स म्यूजिक का पुराना नाम टिम्स इंडस्ट्रीज था। यह एक म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और फिल्म प्रोडक्शन, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। इसकी शुरुआत साल 1975 में कुमार एस तौरानी और रमेश एस तौरानी ने की थी।

Tips Music एक मल्टीबैगर शेयर है। इससे 5 साल के अंदर निवेशकों को 8371.26 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। 5 साल पहले शेयर की कीमत 5.5 रुपये थी। अगर किसी ने 5 साल पहले के भाव पर शेयर में 20000 रुपये लगाए होंगे और अभी तक शेयरों को नहीं बेचा होगा तो निवेश लगभग 17 लाख रुपये हो गया होगा। इसी तरह 50000 रुपये का निवेश 42 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश 84 लाख रुपये हो गया होगा।

एक साल में पैसा किया डबल


बीएसई के डेटा के मुताािबक, टिप्स म्यूजिक के शेयर की कीमत एक सप्ताह के अंदर 10 प्रतिशत नीचे आई है। वहीं एक साल में शेयर ने पैसा डबल कर दिया है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Q2 में Tips Music का मुनाफा 145% बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में टिप्स म्यूजिक का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 145 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ के साथ 48.16 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। सितंबर 2023 तिमाही में यह 19.64 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 80.61 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 60.87 करोड़ रुपये था।

Royal Enfield की दिसंबर में बिक्री 25% बढ़ी, शेयर 7% तक उछला

अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही में टिप्स म्यूजिक का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 154.52 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 91.72 करोड़ रुपये हो गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।