Royal Enfield की दिसंबर में बिक्री 25% बढ़ी, शेयर 8% उछला

Eicher motors Share Price: 350 cc तक इंजन क्षमता वाले बाइक मॉडल की कुल बिक्री दिसंबर में 25 प्रतिशत बढ़कर 69,476 यूनिट हो गई। 350 cc से अधिक इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 9,990 यूनिट हो गई। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Royal Enfield का इंटरनेशनल बि​जनेस 90 प्रतिशत के उछाल के साथ 11,575 यूनिट हो गया।

Eicher motors Stock Price: रॉयल एनफील्ड बाइक्स की पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स के शेयरों में 2 जनवरी को 8 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी की दिसंबर महीने की मोटरसाइकिल बिक्री में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शेयर बाजारों को कंपनी ने बताया है कि दिसंबर में उसकी कुल मोटरसाइकिल बिक्री 25 प्रतिशत बढ़त के साथ 79,466 यूनिट हो गई। एक साल पहले यह 63,387 यूनिट थी। इंटरनेशनल बि​जनेस 90 प्रतिशत के उछाल के साथ 11,575 यूनिट हो गया।

350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले बाइक मॉडल की कुल बिक्री दिसंबर में 25 प्रतिशत बढ़कर 69,476 यूनिट हो गई। एक साल पहले यह 55,401 यूनिट थी। कंपनी के अनुसार, इसी तरह 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर 2024 में 9,990 यूनिट हो गई। दिसंबर 2023 में यह 7,986 यूनिट थी।

एक साल में Eicher motors का शेयर 36 प्रतिशत मजबूत


आयशर मोटर्स का शेयर बीएसई पर 2 जनवरी को लाल निशान में 4875.55 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत उछला और 5325.75 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 8.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 5307.90 रुपये पर सेटल हुआ। बीएसई के मुताबिक, पिछले एक साल में आयशर मोटर्स का शेयर 36 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बीएसई पर अपर प्राइस बैंड 5,374.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये है।

Ashok Leyland Share Price: दिसंबर में बिक्री 5% बढ़ी, शेयर 4% उछला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।