Ashok Leyland Share Price: दिसंबर में बिक्री 5% बढ़ी, शेयर 6% उछला

Ashok Leyland Share Price: अशोक लीलैंड, हिंदुजा ग्रुप की कंपनी है। यह भारत में कमर्शियल व्हीकल्स के मामले में दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। गुजरे दिसंबर महीने में अशोक लीलैंड ने घोषणा की थी कि वह अपने व्हीकल्स के दाम जनवरी 2025 से 3 प्रतिशत तक बढ़ाने वाली है

अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
Ashok Leyland की भारत में 7 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं।

Ashok Leyland Stock Price: कमर्शियल व्हीकल कंपनी अशोक लीलैंड के शेयरों में 2 जनवरी को इंट्राडे में लगभग 7 प्रतिशत तक की तेजी आई और कीमत 237.95 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 235.90 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने दिसंबर महीने की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। दिसंबर 2024 में अशोक लीलैंड की कुल बिक्री 5 प्रतिशत बढ़कर 16,957 यूनिट हो गई। दिसंबर 2023 में कंपनी ने 16,154 व्हीकल बेचे थे। अशोक लीलैंड ने बयान में कहा, घरेलू बिक्री दिसंबर 2023 की 15,153 यूनिट से 4 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर 2024 में 15,713 यूनिट हो गई।

बयान के अनुसार, घरेलू बाजार में मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 6 प्रतिशत बढ़कर 10,488 यूनिट पर पहुंच गई। दिसंबर 2023 में यह 9,932 यूनिट रही थी। दिसंबर महीने में घरेलू बाजार में लाइट कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 5,225 यूनिट पर स्थिर रही, जो दिसंबर 2023 में 5,221 यूनिट थी।

Ashok Leyland का शेयर एक साल में 30 प्रतिशत मजबूत


अशोक लीलैंड का मार्केट कैप 69,200 करोड़ रुपये है। शेयर ने 27 अगस्त 2024 को 52 सप्ताह का उच्च स्तर 264.70 रुपये क्रिएट किया था। शेयर एक साल में 30 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.52 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

गुजरे दिसंबर महीने में अशोक लीलैंड ने घोषणा की थी कि वह अपने व्हीकल्स के दाम जनवरी 2025 से 3 प्रतिशत तक बढ़ाने वाली है। इजाफा अशोक लीलैंड के सभी कमर्शियल व्हीकल्स पर लागू होगा। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर प्राइस हाइक अलग-अलग रह सकती है। इस कदम की वजह महंगाई और कमोडिटी की बढ़ती कीमतें हैं। अशोक लीलैंड ने कहा था कि व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने से कंपनी को इनपुट लागत के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

Petronet LNG के शेयरों को लगा 7% का झटका, Citi ने 'सेल' रेटिंग रखी बरकरार

अशोक लीलैंड, हिंदुजा ग्रुप की कंपनी है। यह भारत में कमर्शियल व्हीकल्स के मामले में दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। वहीं दुनिया में बसों के मामले में चौथी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर और ट्रक की 19वीं सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। कंपनी की भारत में 7 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। इसके अलावा एक बस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट रास अल खैमाह (UAE) में और एक लीड्स (यूके) में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।