Multibagger Share: मल्टीबैगर स्टॉक ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया के शेयरों में 6 फरवरी को 5 प्रतिशत तेजी आई और BSE पर 854.55 रुपये पर अपर सर्किट हिट हुआ। कारोबार बंद होने पर शेयर 853.55 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 12800 करोड़ रुपये हो गया है। इस शेयर ने पिछले 5 वर्षों में निवेशकों को 9577.44 प्रतिशत रिटर्न दिया है। केवल एक साल में कीमत 165 प्रतिशत भागी है। कंपनी हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाती है।
5 साल पहले 6 फरवरी 2020 को ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया के शेयर की कीमत 8.82 रुपये थी। अगर किसी ने 5 साल पहले के भाव पर शेयर में 25000 रुपये लगाए होंगे और अभी तक शेयरों को बेचा नहीं होगा तो 9588.78 प्रतिशत रिटर्न के दम पर अमाउंट 24 लाख रुपये बन गया होगा। इसी तरह 50000 रुपये के 48 लाख रुपये, 1 लाख रुपये के लगभग 97 लाख रुपये और 1.25 लाख रुपये के 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बन चुके होंगे।
3 साल में 1873 प्रतिशत रिटर्न
बीएसई के डेटा के मुताबिक, Transformers & Rectifiers India का शेयर 3 साल में 1873.53 प्रतिशत चढ़ा है। इस रिटर्न ने किसी ट्रेडर के 3 साल पहले लगाए गए 50000 रुपये को लगभग 10 लाख रुपये और 1 लाख रुपये को लगभग 20 लाख रुपये बना दिया होगा। शेयर ने पिछले 2 वर्षों में 1181 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। साल 2025 में शेयर अब तक 28 प्रतिशत सस्ता हो चुका है।
दिसंबर तिमाही में मुनाफा 253% बढ़ा
अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 253 प्रतिशत बढ़कर करीब 55.48 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 15.72 करोड़ रुपये था। कंपनी के मालिकों के लिए मुनाफा 54.73 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। दिसंबर 2024 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 559.36 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2023 तिमाही में यह 369.35 करोड़ रुपये था। कुल खर्च बढ़कर 494.59 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले समान तिमाही में 350.44 करोड़ रुपये के थे।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।