Get App

Multibagger stock: लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, 3 साल में दे चुका है 840% का तगड़ा रिटर्न

Multibagger stock: कंपनी ने हाल ही में ₹50 करोड़ रुपये का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) भी पूरा किया है। QIP में ₹11.50 प्रति शेयर के भाव पर 43.48 मिलियन इक्विटी शेयर जारी किए गए, जिसमें जीटा ग्लोबल फंड्स (OEIC) PCC लिमिटेड और एमिनेंस ग्लोबल फंड PCC ट्रेड फंड 1 जैसे प्रमुख इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स शामिल हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 10:02 PM
Multibagger stock: लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, 3 साल में दे चुका है 840% का तगड़ा रिटर्न
गुजरात टूलरूम लिमिटेड (GTL) के शेयरों में आज 26 नवंबर को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है।

Multibagger stock: गुजरात टूलरूम लिमिटेड के शेयरों में आज 26 नवंबर को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 13.92 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने 31 करोड़ रुपये का ऑर्डर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस खबर के बाद इसके शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 222.92 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 45.97 रुपये और 52-वीक 10.75 रुपये है।

कंपनी ने पूरा किया 31 करोड़ रुपये का ऑर्डर

गुजरात टूलरूम लिमिटेड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 31 करोड़ रुपये का ऑर्डर सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस वर्ष कुल 60 करोड़ रुपये का ऑर्डर पूरा किया है। इसे कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

QIP से जुटाए 50 करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें