मल्टीबैगर स्टॉक के जरिए कम समय में ही अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। हालांकि, इनमें रिस्क भी ज्यादा होता है। वर्टोज एडवरटाइजिंग लिमिटेड ने अपने निवेशकों को कम समय में ही तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी ने हाल ही में स्टॉक स्प्लिट के साथ ही बोनस शेयर का ऐलान किया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.16 फीसदी की मामूली तेजी आई है और यह स्टॉक NSE पर 701 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,966 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 905 रुपये और 52-वीक लो 218 रुपये है।
