Get App

Multibagger Stock: महज 50 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, शॉर्ट टर्म में भी 27% की तेजी के साथ दमदार साबित हुआ यह स्टॉक

Multibagger Stock: लगेज और ट्रैवल एक्सेसरीज बनाने वाली देश की सबसे बड़ी लगेज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries) निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 6:36 PM
Multibagger Stock: महज 50 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति, शॉर्ट टर्म में भी 27% की तेजी के साथ दमदार साबित हुआ यह स्टॉक
वीआईपी के शेयर 1 नवंबर 2002 को 3.61 रुपये के भाव पर थे जो अब तक बढ़कर 731.45 रुपये के भाव पर पहुंच चुके हैं।

Multibagger Stock: लगेज और ट्रैवल एक्सेसरीज बनाने वाली देश की सबसे बड़ी लगेज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries) निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। वीआईपी इंडस्ट्रीज ने महज 50 हजार रुपये के निवेश पर इंवेस्टर्स को करोड़पति बना दिया।

लांग टर्म ही नहीं बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने शानदार रिटर्न दिया है। पांच महीने में इसके शेयर करीब 27 फीसदी मजबूत हुए हैं। वीआईपी इंडस्ट्रीज के शेयर आज 1 नवंबर को 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 731.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 10,357.44 करोड़ रुपये है।

20 साल में 50 हजार को बना दिया एक करोड़

वीआईपी के शेयर 1 नवंबर 2002 को 3.61 रुपये के भाव पर थे जो अब तक बढ़कर 731.45 रुपये के भाव (VIP Industries Share Price) पर पहुंच चुके हैं। इसका मतलब हुआ है कि उस समय इस कंपनी में लगाए गए 50 हजार रुपये अब तक 203 गुना बढ़कर 1.01 करोड़ रुपये बन गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें