Get App

Multibagger Stock: 5 साल में ₹1.25 लाख के बने ₹1 करोड़, 2 साल में 1400% चढ़ी कीमत

Websol Energy System Share Return: कंपनी का मार्केट कैप लगभग 5300 करोड़ रुपये है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 147.31 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 41.59 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 9.85 करोड़ रुपये रही

Ritika Singhअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 9:42 PM
Multibagger Stock: 5 साल में ₹1.25 लाख के बने ₹1 करोड़, 2 साल में 1400% चढ़ी कीमत
Websol Energy System की शुरुआत साल 1994 में हुई थी।

Websol Energy System Stock Price: सोलर सेक्टर की कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर में 11 अप्रैल को 5 प्रतिशत की तेजी आई। यह अपर सर्किट के साथ 1251.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर एक मल्टीबैगर है, जिसकी कीमत 5 साल पहले 20 रुपये भी नहीं थी। वेबसोल एनर्जी सिस्टम लिमिटेड हाई एफिशिएंसी वाले सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल की एक दिग्गज मैन्युफैक्चरर है। इसकी शुरुआत साल 1994 में हुई थी। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 5300 करोड़ रुपये है।

वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर ने पिछले 5 साल में 8185.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शेयर की कीमत BSE पर 11 अप्रैल 2020 को 15.11 रुपये थी। कैलकुलेट करें तो 5 साल पहले शेयर में लगाए गए 25000 रुपये आज की तारीख में 20 लाख रुपये से ज्यादा हो गए होंगे। लेकिन तभी, जब बीच में शेयरों की बिक्री न की गई हो। इसी तरह 50000 रुपये का अमाउंट 41 लाख रुपये, 1 लाख रुपये का अमाउंट लगभग 83 लाख रुपये और 1.25 लाख रुपये का अमाउंट 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया होगा।

2 साल में Websol Energy System शेयर 1400 प्रतिशत भागा

BSE के डेटा के मुताबिक, शेयर पिछले 2 साल में 1400 प्रतिशत से ज्यादा और एक साल में 120 प्रतिशत मजबूत हुआ है। पिछले एक महीने में कीमत लगभग 36 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 27.71 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,891.10 रुपये है, जो 8 जनवरी 2025 को क्रिएट हुआ था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 527.55 रुपये 5 जून 2024 को देखा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें