Get App

Multibagger Stocks: 40 हजार के निवेश पर बनाया करोड़पति, अब डिविडेंड बांट रही यह कंपनी, ये है रिकॉर्ड डेट

Multibagger Stocks: पिग आयरन और आयरन कास्टिंग इंडस्ट्री की इस दिग्गज कंपनी के शेयर इस महीने 3 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़े हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने 40 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। अब यह कंपनी वित्त वर्ष 2023 के लिए 60 फीसदी डिविडेंड बांटने जा रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 3:48 PM
Multibagger Stocks: 40 हजार के निवेश पर बनाया करोड़पति, अब डिविडेंड बांट रही यह कंपनी, ये है रिकॉर्ड डेट
Kirloskar Ferrous के शेयर 5 जुलाई 2001 को महज 1.87 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 25440 फीसदी ऊपर 477.60 रुपये में मिल रहा है यानी कि 22 साल में निवेशकों की पूंजी करीब 255 गुना बढ़ गई और महज 40 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बन गए।

Multibagger Stocks: पिग आयरन और आयरन कास्टिंग इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी किर्लोस्कर फेरस (Kirloskar Ferrous) के शेयर इस महीने 3 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़े हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने 40 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। अब यह कंपनी वित्त वर्ष 2023 के लिए 60 फीसदी डिविडेंड बांटने जा रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। आज की बात करें तो इसके शेयर दिन के आखिरी में बीएसई पर 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 477.60 रुपये (Kirloskar Ferrous Share Price) के भाव पर बंद हुआ है।

कितना मिलेगा डिविडेंड और क्या है रिकॉर्ड डेट

किर्लोस्कर फेरस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 12 मई की बैठक में 3 रुपये के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी गई। 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर यह डिविडेंड 60 फीसदी है। वित्त वर्ष 2022-23 के इस फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 जुलाई फिक्स की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें