Multibagger Stocks: ₹108 के शेयर ने बना दिया करोड़पति, अब ₹13 डिविडेंड बांट रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले महीने

Multibagger Stocks: आमतौर पर स्टॉक मार्केट के जरिए फटाफट करोड़पति बनने के लिए निवेशक पेनी स्टॉक की तलाश करते हैं। हालांकि कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जिनके भाव तगड़े होते हैं लेकिन मजबूत फंडामेंटल्स के दम पर वे भी करोड़पति बना सकती हैं। ऐसा ही एक स्टॉक है ऑटो पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी का जिसके 108 रुपये के शेयर ने निवेशकों को 14 साल में ही यानी फटाफट करोड़पति बना दिया है

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
ZF एक जर्मन कंपनी है जो पैसेंजर और कॉमर्शियल गाड़ियों को पार्ट्स सप्लाई करती है। इसके अलावा रेल, मरीन, डिफेंस और एविएशन इंडस्ट्रीज के साथ-साथ और भी इंडस्ट्रीज में भी है। (File Photo- ZF)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: आमतौर पर स्टॉक मार्केट के जरिए फटाफट करोड़पति बनने के लिए निवेशक पेनी स्टॉक की तलाश करते हैं। हालांकि कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जिनके भाव तगड़े होते हैं लेकिन मजबूत फंडामेंटल्स के दम पर वे भी करोड़पति बना सकती हैं। ऐसा ही एक स्टॉक है ऑटो पार्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी जेएफ कॉमर्शियल वेईकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया (ZF Commercial Vehicle Control Systems India) का जिसके 108 रुपये के शेयर ने निवेशकों को 14 साल में ही यानी फटाफट करोड़पति बना दिया है। इस साल यह 28 फीसदी और इस महीने 8 फीसदी मजबूत हुआ है।

    शुक्रवार को इंट्रा-डे में यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। अब आगे के रुझान की बात करें तो जियोजीत बीएनपी पारिबास ने इसमें निवेश के लिए 12586 रुपये का टारगेट दिया है जो मौजूदा लेवल से करीब 10 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर बीएसई पर फिलहाल 11429.95 रुपये (ZF Share Price) पर है।

    Multi-loser Stocks: 1 लाख की पूंजी अब 1 हजार से भी कम, इन सात शेयरों ने उड़ाए होश


    14 साल में एक लाख बन गया एक करोड़

    जेएफ के शेयर 13 मार्च 2009 को 107.75 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 10508 फीसदी ऊपर 11429.95 रुपये पर है यानी कि निवेशकों को इसने एक लाख रुपये के निवेश पर 14 साल में करोड़पति बना दिया। अब कम टाइमफ्रेम में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 20 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 6,893.25 रुपये पर था। इसके बाद एक साल में यह 69 फीसदी उछलकर शुक्रवार 9 जून 2023 को 11,649.90 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

    Twitter से कमा सकते हैं ₹41 करोड़, Elon Musk का ऐलान, पूरी करनी होगी ये दो शर्त

    ZF के बारे में डिटेल्स

    यह एक जर्मन कंपनी है जो पैसेंजर और कॉमर्शियल गाड़ियों को पार्ट्स सप्लाई करती है। इसके अलावा रेल, मरीन, डिफेंस और एविएशन इंडस्ट्रीज के साथ-साथ और भी इंडस्ट्रीज में भी है। इसकी भारतीय इकाई जेडएफ इंडिया की बात करें तो यह यहां तीन ज्वाइंट वेंचर्स समेत 14 एंटिटीज के जरिए कारोबार कर रही है। कंपनी की साइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक देश भर में इसके 18 मैनुफैक्चरिंग लोकेशन्स है और इसका क्षेत्रीय मुख्यालय पुणे में है।

    ब्रिटेन के पूर्व पीएम Boris Johnson को महंगी पड़ गई यह पार्टी, अब सांसदी से भी देना पड़ा इस्तीफा

    इसके प्रोडक्ट्स की बात करें तो यह एक्टिव-पैसिव सेफ्टी सिस्टम्, स्टेयरिंग सिस्टम्स, क्लच सिस्टम्स, गियरबॉक्स, एक्सल्स सिस्टम्स, पावरट्रेन, चेसिस कंपोनेंट्स इत्यादि बनाती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो जनवरी-मार्च 2023 में इसका शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 18 फीसदी से अधिक बढ़कर 101.21 करोड़ रुपये और रेवेन्यू करीब 12 फीसदी उछलकर 977.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023 के लिए कंपनी 5 रुपये की फेस वैल्यू हर शेयर पर 13 रुपये का डिविडेंड बांट रही है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 जुलाई है और 15 अगस्त या इससे पहले क्रेडिट कर दिया जाएगा।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।