Twitter से कमा सकते हैं ₹41 करोड़, Elon Musk का ऐलान, पूरी करनी होगी ये दो शर्त

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से तगड़ी कमाई का मौका मिलने वाला है। ट्विटर (Twitter) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने इससे जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। एलॉन मस्क ने आज ऐलान किया है कि जल्द ही अपने कंटेट क्रिएटर्स को अपने रिप्लाईज में ऐड के लिए पैसे मिलेंगे। इसके लिए पेमेंट का पहला ब्लॉक 50 लाख डॉलर का होगा यानी कंटेट क्रिएटर्स अपने रिप्लाईज में ऐड पर लगभग 41 करोड़ रुपये कमा सकेंगे

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
एलॉन मस्क ने ऐड से कमाई का यह फीचर ऐसे समय में पेश किया है, जब लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की जल्द ही इसकी कमान संभालने वाली हैं जिनके पास विज्ञापनों के क्षेत्र का अच्छा अनुभव है।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से तगड़ी कमाई का मौका मिलने वाला है। ट्विटर (Twitter) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने इससे जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। एलॉन मस्क ने आज ऐलान किया है कि जल्द ही अपने कंटेट क्रिएटर्स को अपने रिप्लाईज में ऐड के लिए पैसे मिलेंगे। इसके लिए पेमेंट का पहला ब्लॉक 50 लाख डॉलर का होगा यानी कंटेट क्रिएटर्स अपने रिप्लाईज में ऐड पर लगभग 41 करोड़ रुपये कमा सकेंगे। हालांकि इस फीचर का फायदा ऐसे कंटेट क्रिएटर्स को ही मिलेगा जिनका अकाउंट वेरिफाईड होगा।

Elon Musk ने रखी है दो शर्तें


ऐड के जरिए कमाई कंटेट क्रिएटर्स को कमाई के लिए एलॉन मस्क ने दो शर्तें रखी हैं। सबसे पहली तो ये कि इसका फायदा सिर्फ वेरिफाइड यूजर्स को मिलेगा। वहीं दूसरी शर्त ये है कि इसमें सिर्फ उन्हीं ऐड की गिनती की जाएगी जो वेरिफाईड यूजर्स को दिख रहे हैं। मस्क ने इससे पहले मार्च में कहा था कि मैसेजिंग सर्विस के जरिए यूजर्स से हर घंटे 5 से 6 सेंट की कमाई होती है जिसे 15 सेंट या इससे अधिक तक बढ़ाया जा सकता है, अगर ऐड को की सही समय पर दिखाया जाए।

Linda Yaccarino Twitter CEO: लिंडा याकारिनो बनीं ट्विटर की नई CEO, एलॉन मस्क ने किया ऐलान

अहम समय पर Elon Musk ने किया ऐलान

एलॉन मस्क ने ऐड से कमाई का यह फीचर ऐसे समय में पेश किया है, जब लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की जल्द ही इसकी कमान संभालने वाली हैं जिनके पास विज्ञापनों के क्षेत्र का अच्छा अनुभव है। याकारिनो ने अमेरिका की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल टेलीकॉम और मीडिया कांग्लोमेरेट कॉमकास्ट की अमेरिकी मल्टीनेशनल मास मीडिया और एंटरटेनमेंट कांग्लोमेरेट इकाई एनबीसीयूनिवर्सल मीडिया में ऐड सेल्स की प्रमुख थीं। एनबीसीयूनिवर्सल से उन्होंने करीब 12 साल बाद 12 मई 2023 को इस्तीफा दे दिया और उसी दिन एलॉन मस्क ने उन्हें एक्स कॉर्प और ट्विटर के नए सीईओ के रूप में ऐलान कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।