Multibagger Stocks: बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी, निफ्टी बैंक, सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी और सरकारी बैंक इंडेक्स 1 फीसकी ऊपर दिख रहा है। मेटल, तेल-गैस और पावर शेयरों में खरीदारी है। फर्टिलाइजर, OMCs और सरकारी शेयरों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं, IT, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में बिकवाली आई है। ऐसे माहौल में सीएनबीसी-आवाज पर अपने दमदार ट्रेड बताने के लिए आज हैं ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ, ट्रेडबुल्स (Tradebulls) के सच्चिदानंद उत्तेकर, निर्मलबंग ( Nirmal Bang) के विकास सालुंखे और कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) के अमोल अठावले।
विकास सालुंखे के दमदार ट्रेड: विकास सालुंखे का कहना है कि मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव है। ऐसा लगता है कि इस साल की पॉजिटिव क्लोजिंग देखने को मिलेगी। विकास का आज का पहला ट्रेड है कोल इंडिया। इस स्टॉक में उनकी खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में 392 रुपए के लक्ष्य के लिए, 358 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खारीदारी की सलाह है। विकास का कहना है कि ये टारगेट 1से 2 दिनों में देखने को मिल सकता है।
विकास का दूसरा ट्रेड है कोटक महिंद्रा बैंक। इस स्टॉक में पिछले कुछ दिनों के दौरान अच्छा मोमेंटम देखने को मिला है। इस स्टॉक में अभी और तेजी आने की उम्मीद है। विकास की इस स्टॉक में 1970-1980 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 1880 रुपए पर स्टॉपलॉस लगाएं।
सच्चिदानंद उत्तेकर के दमदार ट्रेड: सच्चिदानंद का पहला ट्रेड कंटेनर कॉर्पोरेशन (CONCOR) है। इस स्टॉक में उनकी 880 रुपए के लक्ष्य के लिए, 838 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खऱीदारी की सलाह है।
इनका दूसरा ट्रेड एचडीएफसी बैंक है। इस स्टॉक में सच्चिदानंद की 1735 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1697 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।
अमोल अठावले के दमदार ट्रेड: अमोल का पहला ट्रेड मुथूट फाइनेंस है। यह स्टॉक 1480 रुपए के आसपास दिख रहा है। अमोल की इस स्टॉक में 1590 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1448 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। ये एक पोजीशनल ट्रेड होगा।
इनका दूसरा ट्रेड है एक्सिस बैंक। इस स्टॉक में अमोल की 1160-1175 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1076 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ पोजीशनल बाइंग की सलाह है। एक रैली के बाद स्टॉक में करेक्शन हुआ है। ऐसा लग रहा है कि अब ये स्टॉक बॉटम आउट हो चुका है। यहां से अब इसमें फिर से तेजी आएगी।
अमित सेठ के दमदार ट्रेड: अमित का पहला ट्रेड है इंडियन होटल्स। इस स्टॉक में 440 रुपए के आसपास 434 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 452 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।
अमित का दूसरा ट्रेड है एचसीएल टेक। अमित की एचसीएल टेक में 1455 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1520 रूपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।